विज्ञापन

12 भाषाएं बोलती है असिन की 7 बेटी, इंडस्ट्री छोड़ हाउस वाइफ बनी 100-100 करोड़ की फिल्में देने वाली हीरोइन!

असिन के पति राहुल शर्मा ने अपनी बच्ची की इंटेलिजेंस से जुड़ी ये बात शेयर की थी. उनका कहना था उन्होंने अपनी बच्ची को टीवी और मोबाइल से दूर रखा है और एंटरटेनमेंट के नाम पर सिर्फ किताबें होती हैं.

12 भाषाएं बोलती है असिन की 7 बेटी, इंडस्ट्री छोड़ हाउस वाइफ बनी 100-100 करोड़ की फिल्में देने वाली हीरोइन!
असिन की बेटी को आती हैं 14 भाषाएं
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन हिंदी और साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रही हैं. उनकी फिल्मी पारी भले ही छोटी थी लेकिन उन्होंने कम समय में बड़ी बड़ी हिट फिल्में दीं. इसके बाद वे फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं. असिन ने 19 जनवरी 2016 को माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी और ग्लैमर इंडस्ट्री से विदा लेने का फैसला किया. शादी के बाद असिन की प्रायौरिटी परिवार बना और उन्होंने फैमिली को संवारने पर ध्यान दिया. उनकी यही परवरिश उनकी बेटी में नजर आती है.

असिन और राहुल शर्मा की एक सात साल की बेटी है. उनकी बच्ची का नाम अरिन रयान शर्मा है. हाल में एक बातचीत में राहुल ने अपनी बेटी की परवरिश में असिन के कॉन्ट्रिब्यूशन के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया कि वे अपनी बेटी को मोबाइल या टीवी की स्क्रीन से दूर रखते हैं. वह नहीं चाहते कि छोटी उम्र में बच्ची का स्क्रीन टाइम ज्यादा हो. 

Latest and Breaking News on NDTV

12 भाषाएं बोल सकती हैं असिन की बेटी

राहुल शर्मा ने MyGov India से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी बेटी अरिन की भाषाओं में बहुत दिलचस्पी  है. इसी दौरान उन्होंने कहा कि हमारी एक प्यारी सी बेटी भी है. अभी वह सिर्फ 7 साल की है लेकिन 12 भाषाएं समझ और बोल लेती है. राहुल ने बताया कि अरिन को जापानी, कोरियाई, थाई और चीनी भाषा समेत और भी कुछ भाषाएं आती हैं. 

राहुल ने कहा, मुझे तो दो भाषाएं बोलने में भी दिक्कत होती है. हम तो बस इंग्लिश और हिंदी तक ही लिमिटेड हैं. राहुल ने बताया कि बेटी की दिलचस्पी भाषाओं में शायद इसलिए बढ़ी क्योंकि उनके घर में टीवी नहीं है. उन्होंने बेटी का स्क्रीन टाइम अभी तक जीरो ही रखा है. राहुल ने बताया कि उन्होंने अभी तक अरिन को ना ही मोबाइल और ना टीवी दिया है. उनके घर में सिर्फ किताबें हैं. शायद हमारे घर में अरिन के स्कूल से भी ज्यादा किताबें हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asin, Entertainment, Entertainment News, Hindi News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com