विज्ञापन

नवंबर में होगा मनोरंजन का डबल धमाका! 2 हफ्तों के अंतराल पर रिलीज होंगी रामायण और सलमान खान की मातृभूमि

नवंबर का शुरुआती आधा महीना खुद को खूबसूरती से देश भर में मौजूद सिनेमा प्रेमियों के लिए आकार दे रहा है. क्योंकि महीने की शुरुआत ही नमित मल्होत्रा की रामायणम् :पार्ट 1 की 5 नवंबर को रिलीज के साथ हो रही है.

नवंबर में होगा मनोरंजन का डबल धमाका! 2 हफ्तों के अंतराल पर रिलीज होंगी रामायण और सलमान खान की मातृभूमि
नवंबर में होगा मनोरंजन का डबल धमाका!
NDTV

नवंबर का शुरुआती आधा महीना खुद को खूबसूरती से देश भर में मौजूद सिनेमा प्रेमियों के लिए आकार दे रहा है. क्योंकि महीने की शुरुआत ही नमित मल्होत्रा की रामायणम् :पार्ट 1 की 5 नवंबर को रिलीज के साथ हो रही है. जिसके सिर्फ दो हफ्ते बाद  इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सलमान खान अपनी सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के साथ दर्शकों को मिड नवंबर में एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. जैसे कि यह दोनों प्रोजेक्ट्स बिग बजट प्रोजेक्ट्स हैं, यह खुद में दो अलग तरह का संदेश बड़े अनोखे तरह से लिए हुए हैं. जहां एक तरफ रामायणम् भगवान राम के आदर्श को दिखाने वाला है, वही दूसरी तरफ मातृभूमि मे सलमान इंसानियत और सबको मदद करने का संदेश देते नजर आने वाले हैं.

'रामायणम्' की सिनेमाघरों में होगी दस्तक

कहना गलत नहीं होगा कि नवंबर का महीना दर्शकों के सबसे पसंदीदा सेलेब्स के नाम होते जा रहा है.'रामायणम्' खुद में भगवान श्रीराम के सभी पूजनीय गुणों को लिए हुए है, जिसमें उनके गुणों के अलावा सही राह पर चलने की सीख भी शामिल है. देश से लेकर विदेश तक में भगवान राम के आदर्श पूजे जाते हैं, इस तरह से यह महाकाव्य एक फिल्म के रूप में सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन ही नहीं बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार, सही काम करने के लिए प्रोत्साहन देने से लेकर अपने संस्कृति पर गर्व महसूस करने तक की सीख देने वाली है.

मातृभूमि कब होगी रिलीज

वहीं, रामायणम् की रिलीज के दो हफ्ते बाद सिनेमाघर में दस्तक देने वाली सलमान खान स्टारर 'मातृभूमिः मे वॉर रेस्ट इन पीस' दर्शकों के सामने कर्तव्य, त्याग और इंसानियत की कहानी लेकर आने वाली है. देखा जाए तो यह बातें सलमान खान के असल जिंदगी में भी देखने मिलती हैं. सुपरस्टार को अक्सर जरूरतमंदों की मदद करने से लेकर इंसानियत को सबसे पहले तवज्जो देने के लिए जाना जाता है. इस तरह से सलमान पिछले कई सालों से अपने कमाई का एक बड़ा हिस्सा जरूरतमंदों की सहायता में लगाते आ रहे हैं. यही वह वजह है कि सलमान को उनके फैंस सिर्फ उनकी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि उनकी दरियादिली वाले स्वभाव के लिए भी बेहद पसंद और उनसे प्यार करते हैं.

दर्शकों के लिए खास होगा नवंबर

नवंबर का महीना इस तरह से सिनेमा के जरिए दर्शकों को दो अलग-अलग आदर्शों वाली फिल्मों से रूबरू कराने वाला है. एक तरफ भगवान श्रीराम की सीख और उनके आदर्श होने वाले हैं, जो कई पीढ़ियों से लोगों को सही राह दिखा रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ सलमान खान की फिल्म मातृभूमि के जरिए दर्शक इंसानियत, त्याग और दूसरों की मदद करने का संदेश समझने वाले हैं. नवंबर के पहले पखवाड़े में रिलीज होने वाली ये दोनों फिल्में दर्शकों को एंटरटेन करने के साथ-साथ इमोशनल तौर से जोड़ने और अच्छे मूल्यों की याद भी दिलाने वाली हैं.

यह भी पढ़ें | सलमान खान का भोजपुरी गाना, 36 साल पहले हुआ था रिलीज, भाई को बनाया सुपरस्टार एक्ट्रेस को दोबारा नहीं मिली शौहरत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Part 1, Matrubhoomi, Matrubhoomi A Nation Without Women, Salman Khan, Ramayana Part 1 Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com