विज्ञापन

70 की उम्र में रंभा हो' फेम कल्पना अय्यर बॉलीवुड में काम मांगने पर झलका दर्द, बोलीं- काम न दो, पर सम्मान तो दो

'रंभा हो' गाना फेम 70 साल की उम्र में एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के रवैये पर अपना दर्द बयां किया है. काम मांगने पर अनदेखा किए जाने पर उन्होंने कहा कि लोगों में कम से कम जवाब देने की शालीनता होनी चाहिए.

70 की उम्र में रंभा हो' फेम कल्पना अय्यर बॉलीवुड में काम मांगने पर झलका दर्द, बोलीं- काम न दो, पर सम्मान तो दो
kalpana iyer post
instagram

बॉलीवुड के फेमस और आइकॉनिक गाने 'रंभा हो' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस और डांसर कल्पना अय्यर हाल ही में अपनी इंस्टा पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. 70 साल की उम्र एक्ट्रेस ने एक बार फिर बॉलिवुड इंडस्ट्री में  वापसी की चाहत रखी है. लेकिन उसे लेकर हो रही ट्रोलिंग को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने फिल्म मेकर्स और कास्टिंग डायरेक्टर्स के पेशेवर रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा है कि लोग संपर्क करने के बाद गायब हो जाते हैं और बुनियादी शालीनता तक नहीं दिखाते.

12 साल की उम्र में शुरू किया था करियर

 महज 12 साल की उम्र में कल्पना अय्यर ने हिंदी सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने अभिनेता देव आनंद की फिल्म 'लूटमार' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 'रंभा हो' जैसे सुपरहिट डांस नंबर ने उन्हें रातों-बॉलिवुड में फेमस कर दिया था. लेकिन जब 90 का दशक आया था तो उनकी अदाकारी का सूरज ढलने लगा और  उन्हें फिल्में और टीवी शो मिलने कम हो गए, जिसके बाद वह बड़े दुखी मन से बॉलीवुड इंड्रस्ट्री को अलविदा कहकर साल 1999 में दुबई शिफ्ट हो गईं और पिछले 27 सालों से वहीं रह रही हैं.

एक्ट्रेस कल्पना अय्यर का पोस्ट

एक्ट्रेस कल्पना अय्यर का पोस्ट

एक्ट्रेस कल्पना अय्यर का पोस्ट
Photo Credit: instagarm

वीडियो से मिली लाइमलाइट

यह मामला तब सामने आया जब हाल ही में  फिल्म धुरंधर में उनके साथ फिलमाए मशहूर गाने 'रंभा हो' को नए अंदाज में शामिल किया गया  तो उनका पुराना एक वीडियो डांस एक दोस्त की शादी वाला वायरल हुआ, जिसके बाद एक्ट्रेस आचानक गुनमानी के अधेरों से निकलकर लाइमलाइट में आ गई. जिसके बाद लोगों ने वीडियो में डांस कर रही उम्रदाराज महिला को सर्च करने लगे, जिसके बाद उनकी जानकारी लगी और सामने आया कि वह एक बार फिर बॉलिवुड की दुनिया में वापसी करना चाहती है.

इस विडियो को देखने के लिए यहां क्लिक करें

मैं कोई स्पेशल ट्रीमेंट नहीं मांग रही

कल्पना ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने लिखा कि मैं हर स्थिति में शांत रहने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन मेरे साथ ईमानदारी नहीं बरती जा रही है. मैं कोई 'दीवा' जैसा नखरा नहीं दिखा रही हूं, लेकिन कम से कम शालीनता और सम्मान की उम्मीद तो करती ही हूं. मैं 70 साल की उम्र में ईमानदारी से काम चाहती हूं. मैं कोई सहानुभूति नहीं मांग रही.

उन्होंंने इस पोस्ट के जरिए ऐसे डायरेक्टर पर गुस्सा निकाला है जो उन्हें पहले काम देने का ऑफर करते है फिर प्रोसेस के बाद अचानक गायब हो जाते है और कांटेक्ट करने पर जवाब नहीं देते है.

ये Video भी देखें: दारू के नशे में टुन धर्मेंद्र की छाती पर रख दिया असली वाला शेर, फिर क्या हुआ?

आपके लिए और भी

आगरा जेल में बरसेगी नीम करोली बाबा की कृपा, विशेष स्क्रीनिंग के जरिए कैदियों को दिखाई जाएगी ‘हनुमान अंश
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalpana Iyer, Rambha Ho,  bollywood News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com