विज्ञापन

आगरा जेल में बरसेगी नीम करोली बाबा की कृपा, विशेष स्क्रीनिंग के जरिए कैदियों को दिखाई जाएगी ‘हनुमान अंश’

बॉक्स ऑफिस पर छप्पफाड़ कमाई करने के बाद नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी हनुमान अंश की सफलता को देख लोग बेहद शॉक्ड है. इसकी साधारण कास्ट के बावजूद इस फिल्म ने 61.88 करोड़ की कमाई की है. वहीं अब इसके नाम एक और सफलता लिखने जा रही है.

आगरा जेल में बरसेगी नीम करोली बाबा की कृपा, विशेष स्क्रीनिंग के जरिए कैदियों को दिखाई जाएगी ‘हनुमान अंश’
हनुमान अंश की स्पेशल स्क्रीनिंग आगरा में
IMDB

Film Hanuman Ansh special screening at agra jail: फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता से सभी को चौंका दिया है.  इस फिल्म ने  अपने आगे सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक को धूल चटा के रख दी है. आलम ऐसा है कि महज 1.8 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने  लगभग 26 दिनों में करीब 61.88 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों के बेहद प्यार मिला है.  अब फिल्म से जुड़ी एक खास पहल सामने आई है.

इस पहल को लेकर फिल्म के मेकर से बात की गई थी जिसके बाज  आज शाम यानी गुरूवार को इसकी स्पेशल सक्रीनिंग आगरा जेल के कैदियों को दिखाई जाएगी. जिसके लिए खुद जेल प्रशासन ने इसके मेकर्स के सामने यह ऑफर रखा था.

सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश

फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक, आगरा जेल के जेलर और प्रशासन की ओर से उनसे संपर्क किया गया था.  प्रशासन चाहता था कि कैदियों को ‘हनुमान अंश' दिखाई जाए. जिससे कैदियों को सकारात्मक सोच पैदा हो.  जिसके बाद मेकर्स ने इसपर रजामंदी देते हुए आज शाम यानी गुरूवार को जेल में कैदियों के लिए यह फिल्म दिखाई जाएगी.

यहां देखें हनुमान अंश का ट्रेलर

जीवन के फैसलों को लेने की क्षमता देती है फिल्म हनुमान अंश

वही दूसरी तरफ, फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग के लिए टीम आगरा के लिए रवाना हो चुकी है, फिल्म के निर्माताओं और टीम के अन्य सदस्यों का मानना है कि जिस तरह से इस फिल्म को सफलता और दर्शकों का प्यार मिला है, यह  फिल्म सिर्फ मनोरंजन का माध्यम तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसकी कहानी और संदेश दर्शकों को अपने जीवन और फैसलों पर सोचने के लिए भी प्रेरित कर सकते हैं. जिसे लेकर उन्होंने इसकी आगरा जेल में स्पेशल स्क्रिनिंग करने का फैसला किया है. 

 निर्माताओं के मुताबिक, अगर यह कार्यक्रम सफल रहता है तो आने वाले समय में देश की दूसरी जेलों में भी फिल्म की स्क्रीनिंग आयोजित की जा सकती है. इससे फिल्म का संदेश ऐसे दर्शकों तक पहुंच सकता है, जिनके लिए यह अनुभव सामान्य सिनेमाघर में फिल्म देखने से बिल्कुल अलग होगा.

विदेशों में रिलीज की हो रही है तैयारी

बता दें कि देश में सफलता के बाद फिल्म अब वर्ल्डवाइड सिनेमा में रिलीज होने की तैयारी कर रही है. जिसे लेकर दक्षिण की मशहूर प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी होम्बले फिल्म्स इसके  निर्माताओं से बातचीत  कर रही  है.  होम्बले वही कंपनी है, जिसने ‘कांतारा' जैसी हिट फ्रेंचाइजी दी है. अगर बातचीत अंतिम रूप लेती है तो ‘हनुमान अंश' देश में अपनी सफलता के बाद विदेशी दर्शकों तक भी पहुंच सकती है.

आपके लिए और भी

किसने बनाई हनुमान अंश, जिसने इंडिया में कमाया 27 गुना प्रॉफिट, तय किया 10 लाख से 54 करोड़ तक का सफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Neem Karoli Baba,  bollywood News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com