4000 करोड़ की रामायण की चर्चा इन दिनों हर तरफ है, जिसने दुनियाभर में 3 दिनों में 375 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. जबकि भारत में 180 करोड़ पार की कमाई फिल्म ने हासिल कर ली है. इसके अलावा फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के किरदारों की चर्चा हो रही है. लेकिन इस फिल्म में रामायण के रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार के निभाने वाली एक्ट्रेस के बारे में आप जानते हैं, जो साउथ ही नहीं बॉलीवुड की भी जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बिजनेसमैन से शादी की है.
रामायण की मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल

रामायण में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने निभाया है, जिन्होंने हाल ही में अपने रोल की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस और फिल्म की टीम का शुक्रिया अदा किया. इन तस्वीरों में उन्हें मंदोदरी के लुक में देखा जा सकता है. इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

मुंबई में जन्मीं काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल का जन्म 19 जून 1985 को मुंबई में हुआ था. बचपन से ही उन्हें अभिनय और डांस का शौक था. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया. कहा जाता है कि शुरुआती दिनों में उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया था. धीरे-धीरे उनका झुकाव अभिनय की ओर बढ़ा और उन्होंने फिल्मी दुनिया में करियर बनाने का फैसला किया.

काजल ने साल 2004 में फिल्म 'क्यूं! हो गया ना' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय की दोस्त दीया मल्होत्रा का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों का रुख किया. तेलुगु फिल्म 'लक्ष्मी कल्याणम' और फिर 'चंदामामा' में काम कर उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. असली सफलता उन्हें 'मगधीरा' से मिली, जिसने उन्हें साउथ सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया.

ये भी पढ़ें- कल्पना पटवारी का बज्जिका भाषी छठ गीत रिलीज, रिमझिम बुन्दवा बरसि गेल सुन भक्ति में डूबे फैंस, कहा- जय छठी मईया

इसके बाद काजल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने कई बड़ी तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया और लगातार सफलता हासिल की. उनकी जोड़ी साउथ के कई बड़े सितारों के साथ पसंद की गई.

साल 2011 में उन्होंने बॉलीवुड में दमदार वापसी की और 'सिंघम' में अजय देवगन के साथ नजर आईं. फिल्म सुपरहिट रही और काजल को हिंदी दर्शकों के बीच भी नई पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने 'स्पेशल 26', 'दो लफ्जों की कहानी' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों में काम किया.

साल 2025 में काजल एक अलग वजह से चर्चा में आईं. सोशल मीडिया पर उनकी मौत की झूठी खबर वायरल हो गई थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब उन्होंने खुद अपने निधन की खबर पढ़ी तो उन्हें तगड़ा झटका लगा. उन्होंने इस अनुभव को शॉकिंग, स्ट्रेंज और बहुत अजीब बताया. काजल ने कहा कि अपने बारे में ऐसी खबर पढ़ना दुखद होता है. बाद में उन्होंने साफ किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और लोगों से ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की.

निजी जिंदगी की बात करें तो काजल ने साल 2020 में उद्योगपति गौतम किचलू से शादी की. शादी के बाद भी वह फिल्मों में सक्रिय हैं. पिछले दिनों उनकी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' रिलीज हुई थी. वहीं अब दीवाली के अवसर पर रामायण रिलीज हुई है, जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं