विज्ञापन

Critics Choice Awards 2027 में चमकी रामायणम्, VFX और स्टंट डिजाइन कैटेगरी में हॉलीवुड फिल्मों को देगी टक्कर

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर रामायणम्: पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने के बाद अब इंटरनेशनल लेवल पर भी अपना परचम लहराया है. नितेश तिवारी की फिल्म को 32वें Critics Choice Awards में बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स और बेस्ट स्टंट डिजाइन कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. जहां इसका मुकाबला द ओडिसी, ड्यून पार्ट 3 और गॉडजिला माइनस जीरो जैसी हॉलीवुड फिल्मों से होगा.

Critics Choice Awards 2027 में चमकी रामायणम्, VFX और स्टंट डिजाइन कैटेगरी में हॉलीवुड फिल्मों को देगी टक्कर
1700 करोड़ कमाने के बाद इंटरनेशनल मंच पर रामायणम् का जलवा, ओडिसी को देगी टक्कर
Instagram
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. रिलीज के बाद फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. बता दें कि अब एक बार फिर से फिल्म ने एक नया मुकाम हासिल किया है. जहां एक तरफ रामायण वर्ल्ड वाइड कमाई में पुष्पा को पीछे करने वाली है. वहीं अब रामायणम् पार्ट 1 ने इंटरनेशनल अवॉर्ड्स की दौड़ में भी भारत का परचम लहरा दिया है. 

4000 करोड़ के बजट में बनी नितेश तिवारी की फिल्म को प्रतिष्ठित 32वें क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स (Critics Choice Awards) की शॉर्टलिस्ट में शामिल कर लिया गया है. क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड की दो कैटेगरी में फिल्म को जगह मिली है. रणबीर कपूर की रामायणम् की टक्कर अब तक की दो सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के साथ होने वाली है. तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं लो कैटेगरी, जिसके लिए रामायण को शॉर्टलिस्ट किया गया है. 

ओडिसी के साथ होगी टक्कर

रामायणम् फिल्म अपने वीएफएक्स को लेकर के चर्चा में बनी हुई है. बता दें कि फिल्म को 'बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स' और 'बेस्ट स्टंट डिजाइन' कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. क्रिटिक्स च्वाइस एसोसिएशन (CCA)ने सोमवार को इन कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई फिल्मों की जानकारी दी थी, जिसमें रामायणम् को हॉलीवुड फिल्मों के साथ शामिल किया गया है. फिल्म का मुकाबला ड्यून पार्ट 3, गॉडजिला माइनस जीरो, क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी, 

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में रामायणम् का मुकाबला ड्यून पार्ट 3, क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी, गॉडजिला माइनस जीरो, स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेप्रोजेक्ट हेल मैरी और वाइल्डवुड के साथ शामिल किया है. इसके अलावा रामायणम् को बेस्ट स्टंट डिजाइन की शॉर्टलिस्ट जिन फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में अपनी जगह बनाई है, उसमें 'द ओडिसी', 'ड्यून पार्ट 3', 'गॉडजिला माइनस जीरो' और 'जैकैस: बेस्ट एंड लास्ट' जैसी बड़ी फिल्में भी शामिल की गई हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: X

VFX के लिए रिलीज से पहले सराही गई थी रामायणम्

नितेश तिवारी ने फिल्म रामायणम् को बनाने के लिए जिस तरह की टैक्नोलॉजी और VFX का इस्तेमाल किया, तब से ही क्रिटिक्स और दर्शकों ने इसको काफी पसंद किया था और तारीफ भी हुई थी. इस फिल्म को रिच बनाने के लिए पूरा श्रेय डैन ग्लास को दिया गया. बता दें कि अभी फिल्म का नाम शॉर्टलिस्ट हुआ है. अब देखना होगा कि ये नॉमिनेशन में अपनी जगह बना पाती है या नहीं. ये जानने के लिए फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें: Ramayana Box Office Collection: रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20, पुष्पा को पछाड़ने वाली है रणबीर कपूर की फिल्म, मंगलवार को कमाए 17.50 करोड़

बता दें कि नॉमिनेटिंग कमेटी ने इस कैटेगरी में 144 स्लॉट्स के लिए दुनियाभर की 59 फिल्मों को फिलहाल फाइनल किया है. जिसमें फिल्म की एडिटिंग, कॉस्टयूम डिजाइन, प्रोडक्शन डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी, विजुअल इफेक्ट्स, ओरिजिनल स्कोर, हेयर एंड मेकअप, कॉस्टिंग, ओरिजिनल सॉन्ग, स्टंट डिजाइनस इन्सेम्बल और साउंड शामिल होते हैं. क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी शॉर्टलिस्ट में सबसे आगे है, क्योंकि फिल्म ने 12 में से 11 कैटेगरी में जगह बनाई है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayanam Budget, Critics Choice Awards, Ramayana Film, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com