विज्ञापन

शादी के समय कितनी थी राम और सीता की उम्र? वाल्मिकी रामायण में दी जानकारी देख उड़ जाएंगे होश

राम और सीता की उम्र को लेकर एआई प्लैटफॉर्म ग्रोक से सवाल किया गया. इसके बाद वाल्मिकी रामायण से रेफरेंस लेते हुए जो जवाब सुनने को मिला उससे सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए.

शादी के समय कितनी थी राम और सीता की उम्र? वाल्मिकी रामायण में दी जानकारी देख उड़ जाएंगे होश
शादी के वक्त कितनी थी राम और सीता की उम्र ?
Social Media
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी के लीड रोल वाली रामायण थियेटर्स में है और दूसरी तरफ जेन जी के मन में इस महाकाव्य को लेकर कई सवाल हैं. सवाल हैं तभी तो AI से पूछे जा रहे हैं और वहां पर इसे लेकर तरह तरह के सवाल किए जा रहे हैं. तभी तो सोशल मीडिया पर इस तरह के कई ट्वीट्स और कमेंट्स दिख रहे हैं. रामायण को लेकर पॉपुलर सवालों में से एक है कि राम और सीता के बीच एज गैप कितना था. इसे लेकर जब ग्रोक एआई से सवाल किए गए तो उसने अपनी तरफ से सही जवाब देने की कोशिश की. 

सोशल मीडिया एक ट्वीट चर्चा में रहा. इसमें सवाल किया गया कि फिल्म में राम और सीता को जवान क्यों दिखाया जाता है जबकि जिस उम्र में उनकी शादी हुई वह जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इसके बाद उन्होंने ग्रोक को टैग करते हुए पूछा कि राम से शादी के समय सीता कितने साल की थीं. इस पर ग्रोक ने जवाब दिया, वाल्मिकी रामायण के अनुसार शादी के वक्त सीता 6 साल की थीं और राम 13 साल के थे. शादी के बाद जब उन्हें वनवास दिया गया और वे 14 साल के वनवास के लिए निकले उस वक्त सीता की उम्र 18 साल और राम की उम्र 25 साल थी. 

ग्रोक के इस जवाब पर एक सोशल मीडिया यूजर ने भी हामी भरी. उन्होंने लिखा, शादी के समय सीता करीब 6 से 7 साल की रही होंगी और राम 14 या 15 साल के रहे होंगे. राम की उम्र का अंदाजा उस प्रसंग से भी लगाया जा सकता है जब विश्वामित्र दशरथ से कहते हैं कि वे राम को उनकी मदद और रक्षा के लिए भेजें तो दशरथ जवाब में कहते हैं कि मेरा राम तो अभी 16 का भी नहीं है. 

यह भी पढ़ें: 39 साल पुराना गाना, श्रीराम और सीता के ब्याह का शुद्ध हिंदी में किया वर्णन, रविंद्र जैन की आवाज में बना अमर हो गया ये गीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ram, Entertainment News, Hindi News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com