कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली के मौके पर अपने फैन्स को सबसे बेस्ट तोहफा दिया है. कपल ने इस खास मौके पर अपने बेटे विहान की पहली तस्वीर शेयर की जिसमें उनका क्यूट सा चेहरा नजर आ रहा है. बता दें कि विहान ने 7 नवंबर को अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया. कैटरीना की तस्वीरों में पहले भी विहान नजर आए लेकिन उनका चेहरा पहली बार दिखा है. इस क्यूट ये बेबी की झलक पाकर दिवाली पर सोशल मीडिया का माहौल थोड़ा और प्यार हो गया है.
कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्यूट फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा, हमारी सबसे रौशन दिवाली, आप सभी को रोशनी, प्यार और खुशियों से भरे इस त्योहार की बहुत बधाई, विक्की, कैटरीना और विहान ॐ. दीवाली की इस पोस्ट में कैटरीना पीले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं, जबकि विक्की भी ट्रेडिशनल कपड़ों में हैं. बीच में छोटा सा विहान हाथ हिलाते हुए स्माइल करता नजर आ रहा है. ये तस्वीर देखते ही फैंस इमोशनल हो गए.
कैटरीना और विक्की ने नवंबर 2025 में अपने बेटे विहान का स्वागत किया था. तब से उन्होंने बेटे की प्राइवेसी का खास ख्याल रखा और उसका चेहरा कभी नहीं दिखाया. पहले सिर्फ हाथ या पीठ की तस्वीरें ही शेयर की जाती रहीं. अब एक साल पूरा होने के बाद दिवाली के शुभ मौके पर उन्होंने फैंस के साथ ये खुशी शेयर की है.
कैटरीना और विक्की की ये पोस्ट फैंस के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि दोनों ने पिछले एक साल में मदरहुड और फादरहुड को लेकर काफी पर्सनल रहे हैं. उन्होंने बेटे को लेकर बातें तो की बार कीं. इस सफर को बहुत खास भी बताया लेकिन बेटे का चेहरा कभी नहीं दिखाया था. अब दिवाली की रोशनी के साथ-साथ अपने ‘ब्राइटेस्ट' पल को शेयर कर उन्होंने फैन्स का दिल भी खुश कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं