विज्ञापन

रामायण की सीता साई पल्लवी बनेंगी IPS ऑफिसर, ममूटी संग नई फिल्म का ऐलान, बोलीं- मैंने इसे मैनिफेस्ट कर लिया था

रामायण के बाद हाल ही में साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' का ऐलान हुआ ता, जिसमें वह आईपीएस अफसर के किरदार में नजर आई थीं. इस पर उन्होंने कहा-राजकुमार सर हर एक्ट्रेस के ड्रीम डायरेक्टर हैं.

रामायण की सीता साई पल्लवी बनेंगी IPS ऑफिसर, ममूटी संग नई फिल्म का ऐलान, बोलीं- मैंने इसे मैनिफेस्ट कर लिया था
रामायण के बाद साई पल्लवी की नई फिल्म का ऐलान, बनेंगी आईपीएस ऑफिसर
youtube
नई दिल्ली:

4000 करोड़ की रामायण में माता सीता का किरदार निभाकर वाहवाही बटोर रहीं एक्ट्रेस साई पल्लवी अपनी अपकमिंग फिल्म के साथ तैयार हैं, जिसमें वह ममूटी के साथ स्क्रीन शेयर करती हुईं नजर आएंगे. निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की आगामी पैन-इंडियन एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ओम: चैप्टर 1- उधिराम : द ब्लड वुड' में साई पल्लवी आईपीएस अफसर के किरदार में नजर आएंगी, जिसे लेकर उनका कहना है कि इस किरदार को निभाने के लिए उनसे ज्यादा निर्देशक को उन पर ज्यादा भरोसा था. वहीं उन्होंने सुपरस्टार ममूटी के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर भी अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. 

पुलिस वाले रोल के बारे में साई पल्लवी ने कही ये बात

शुक्रवार को साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में हुए फिल्म के ग्रैंड ऑडियो लॉन्च इवेंट में हिस्सा लेते हुए साई पल्लवी ने कहा, "राजकुमार पेरियासामी कमाल के निर्देशक हैं. मैंने उन्हें पिछली फिल्म में ही कह दिया था कि मैं उनकी अगली फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हूं लेकिन उन्होंने मेरी बात को सीरियस लिया और यह फिल्म बनाई. मेरे पुलिसवाले रोल पर उन्हें मुझसे भी ज्यादा भरोसा था. स्टंट सीक्वेंस पर काम करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया, उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव था. राजकुमार सर ने इस किरदार को कई परतों के साथ लिखा है. वो हर एक्ट्रेस के ड्रीम डायरेक्टर हैं, जिस तरह से वो महिलाओं के किरदार लिखते हैं, वो कमाल है."

ये भी पढ़ें- आशा भोसले का 60 साल पुराना सदाबहार गीत, मुंबई की लोकल ट्रेन में खूब देता था सुनाई, अमीरों को दुआ देते थे गरीब

ममटूी के साथ काम करना किया था मैनिफेस्ट

साई पल्लवी ने बताया कि उनकी पिछली फिल्म 'अमरन' में उनके किरदार को पूरे समय 'ममूटी' कहकर पुकारा जाता था और अब उन्हें उसी मलयालम सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिला है. उन्होंने कहा, "पिछली फिल्म में ममूटी-ममूटी कहकर अब ममूटी सर के साथ. पता नहीं क्या मैंने इसे मैनिफेस्ट कर लिया था."

ओम चैप्टर 1 के बारे में 

फिल्म 'ओम: चैप्टर 1 - उधिराम : द ब्लड वुड' में  साई पल्लवी एक कड़क और शक्तिशाली पुलिस अधिकारी नित्या रेड्डी (आईपीएस/सीबीआई अधिकारी) की भूमिका निभा रही हैं. यह फिल्म लाल चंदन की अवैध तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है. नित्या रेड्डी इसी तस्करी के नेटवर्क की जांच करने के लिए 'ऑपरेशन ओम' के तहत मैदान में उतरती हैं. उनकी जांच के पीछे एक व्यक्तिगत नुकसान की वजह जुड़ी है, जो उन्हें न्याय पाने के लिए प्रेरित करती है. इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है और इसमें मुख्य भूमिकाओं में धनुष और ममूटी भी हैं. यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

ये भी पढ़ें-  रानी चटर्जी-काजल राघवानी की नोकझोंक वाला भोजपुरी गाना,'म्याऊं-म्याऊं'-'छांव-छांव' करती दिखीं बड़की बहू छोटकी बहू 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sai Pallavi, Ramayana, Ramayana Sita, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com