मामे खान (Mame Khan) भारत के लोक गायक के साथ-साथ बॉलीवुड सिंगर भी हैं. उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं. जिसमें लक वाय चांस, नो वन किल्ड जेसिका, सोन चिरैया जैसी तमाम फिल्मों के नाम शामिल हैं. खान कोक स्टूडियो एमटीवी दूसरे सीजन में अमित त्रिवेदी के साथ भी नजर आ चुके हैं. दोनों ने लोकगीत चौधरी का प्रदर्शन बहुत शानदार तरीके से किया था. मामे खान को काफी अवार्ड भी मिल चुके हैं. हाल ही में भोपाल में हुए स्थापना दिवस के समापन के मौके पर आए. जहां उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए अपने फ़िल्मी करियर के साथ-साथ काफी चीजों पर राज खोले.
राजस्थानी से पहले हिंदुस्तानी
जब मामे खान से पूछा गया कि आप इवेंट में ज्यादातर हिंदुस्तानी गाने गाते हैं? इस बात पर सिंगर ने कहा कि मैं राजस्थानी से पहले हिंदुस्तानी गाने गाता हूं. मेरे खुद के गाने होते हैं, उनकाे ज्यादातर अपने इवेंट्स में गाता हूं. इसके अलावा मैं कुछ फोक और बॉलीवुड गाने भी गाता हूं. मेरे पसंदीदा गाने की बात करूं तो 'केसरिया बालम पधारो मारे देश' से लेकर लुक चुप जाओ जी' मेरे पसंदीदा गाने हैं.
जब गायक से पूछा गया कि इन दिनों बॉलीवुड गानों का पैटर्न बदला चुका है? इस पर सिंगर ने कहा कि बिल्कुल पहले बॉलीवुड का जो पैटर्न था, वो अलग था. लेकिन अब जो बॉलीवुड का नया पैटर्न है, वो बहुत ही कमर्शियल हो चुका है. मुझे लगता है कि मैं अभी बहुत छोटा सिंगर हूं और मैं अभी सीख ही रहा हूं. जो लता मंगेशकर जी, रफी साहब जी के गाने हैं. उनको लोग पहले भी सुनते थे, आज भी सुनते हैं और हमेशा सुनते रहेंगे. उस वक्त आर्टिस्ट को बिल्कुल खुला छोड़ देते थे और कमर्शियल भी ज्यादा नहीं जोड़ा जाता था. इन दिनों गाने दो-तीन मिनट के हो चुके हैं. हमारे राजस्थानी गाने हैं, वो भी बॉलीवुड में जा रहे हैं.
क्या फिल्मों में आएंगे नजर?
सिंगर ने कहा कि मैं अपने खुद के गाने यूट्यूब पर रिलीज करता हूं और उसमें थोड़ी बहुत एक्टिंग भी करता हूं. लेकिन सच कहूं तो मैं बहुत खराब एक्टर हूं. मैंने पहले काफी म्यूजिक वीडियोज किए हैं, कैमरा फेस किया है. मैं कृष्ण भगवान और शिव जी को बहुत मानता हूं. अगर मामे खान के लोकप्रिय गानों की बात करें तो 'केसरिया बालम' के अलावा 'निंबुडा', 'चौधरी' जैसे तमाम गानों के नाम शामिल हैं. सिंगर कांस फिल्म फेस्टिवल के रेट कार्पेट पर चलने वाले भारत के पहले लोग गायक हैं. अगर सिंगर की करियर की बात करें तो उन्होंने साल, 2009 में आया गाना बावरे से अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसमें उनके साथ शंकर महादेवन सह गायक थे. इसके अलावा बांगुर, एतबार, बीते दिन जैसे तमाम गानों के नाम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: भूमि पेडनेकर पर चुड़ैल का साया, नई फिल्म का पोस्टर देख अकेले सो नहीं पाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं