बॉलीवुड में इन दिनों हॉरर फिल्मों का बोलबाला है. स्त्री, भेड़िया, स्त्री 2, भूलबुलैया, भूत बंगला जैसी फिल्मों के साथ इस ट्रेंड ने जोर पकड़ा और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है. एक नई हॉरर फिल्म की अनाउंसमेंट हो चुकी है. इस फिल्म में भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं. फिल्म के पोस्टर में भूमि का चेहरा नहीं दिख रहा लेकिन जो हाथ दिखाया गया है वह काफी डरावना लग रहा है. साथ ही पोस्टर दर्शकों के दिमाग में एक सवाल खड़ा करता है.
'जानी दुश्मन...डर के आगे मौत है' नाम से आ रही इस फिल्म के पहले पोस्टर में आप देखेंगे कि भूमि चादर ओढ़े लेटी हुई हैं. वहीं एक भूत का हाथ उनकी तरफ बढ़ रहा है. ये भूत किसी महिला का है क्योंकि महिला की साड़ी या शॉल जैसा कुछ कपड़ा भी नजर आ रहा है. मेकर्स ने पोस्टर के साथ जानकारी दी कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और यह 2027 में सिनेमाघरों में होगी. साल 2025 में 'मेरे हस्बैंड की बीवी' की बाद भूमि अब 2027 में बड़े पर्दे पर आएंगी. इससे पहले वह ओटीटी पर एक्टिव रही हैं.
इस हॉरर फिल्म को अरशद सैयद डायरेक्ट करने वाले हैं. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रभलीन संधू और अजय सिंघल मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म की अनाउंसमेंट को ही सोशल मीडिया पर खासा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ज्यादातर लोग इस फिल्म के इंतजार में दिख रहे हैं. वहीं भूमि फैन्स का कहना है कि आखिरकार उन्हें कुछ बिल्कुल अलग काम मिला है. मुझे उम्मीद है कि वह बहुत अच्छा करेंगी. वहीं कुछ टाइटल की तारीफ भी करते दिखे.
यह भी पढ़ें: शोले फिल्म से हटा दिए गए थे ये तीन सीन, इनमें से एक कट की वजह से नाराज हो गए अहमद और सांभा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं