आज के दौर में लिव इन रिलेशनशिप होना बहुत कॉमन बात है.कई लोग शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं और जब उन्हें एक दूसरे के साथ रहना अच्छा लगने लगता है, तब वो शादी करने का फैसला करते हैं. लेकिन 80 के दौर में लिव इन रिलेशनशिप के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. तब इस एक्टर और एक्ट्रेस ने लिव इन रिलेशनशिप में रहना भी शुरू कर दिया था. जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज बब्बर की, जिनका दिल शादीशुदा होने के बाद भी स्मिता पाटिल पर आ गया और 80 के दौर में दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे.
ऐसे हुई थी राज बब्बर और स्मिता पाटिल की मुलाकात
राज बब्बर और स्मिता पाटिल की पहली मुलाकात 1982 में फिल्म भीगी पलकें के सेट पर हुई थी. शूटिंग के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई और ये प्यार में बदल गई. जब राज बब्बर को स्मिता पाटिल से प्यार हुआ उस समय राज बब्बर शादीशुदा थे, लेकिन स्मिता के प्यार में वो इस कदर पागल हो गए कि अपनी वाइफ नादिरा को छोड़कर स्मिता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. 80 के दौर में लिव इन रिलेशनशिप में रहने पर दोनों को खूब आलोचना भी झेलनी पड़ी. उनके माता-पिता भी उनके इस फैसले से नाखुश थे और इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था. लिव इन रिलेशनशिप में ही स्मिता पाटिल और राज बब्बर का एक बेटा हुआ जिसका नाम प्रतीक बब्बर हैं.
दोबारा पहली बीवी के पास क्यों गए थे राज बब्बर
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
राज बब्बर और स्मिता पाटिल की जिंदगी बहुत खुशहाल चल रही थी, लेकिन 31 साल की उम्र में ही स्मिता पाटिल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी मौत के बाद राज बब्बर बुरी तरह से टूट गए और कुछ समय बाद वो अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास वापस चले गए. इतना ही नहीं कहा जाता है कि राज बब्बर का रिलेशनशिप रेखा से भी था, जब स्मिता पाटिल की मौत के बाद राज बब्बर पूरी तरह से टूट गए थे तो रेखा ने उन्हें इमोशनल सपोर्ट दिया. लेकिन राज बब्बर का झुकाव अपनी पहली पत्नी नादिरा की ओर बढ़ा, तो वह दोबारा अपनी पहली पत्नी के पास चले गए और रेखा के साथ उनका रिश्ता लंबा नहीं चल सका.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं