साइंटिफिकली यह बात साबित हो चुकी है कि एक जैसी शक्ल के दुनिया में 7 लोग होते हैं. सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी की तरह दिखने वाले भी कई लोग इस दुनिया में हैं, जिनमें से कुछ तो हम सोशल मीडिया के जरिए देख ही लेते हैं. इसी तरह से बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा की हूबहू कॉपी भी खूब चर्चा में रहती हैं. आइए आज हम आपको मिलवाते हैं पीसी को कॉपी करने वाली उनकी फैन अमायरा डोंगरे से. वह हूबहू एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जैसी ही नजर आती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रियंका चोपड़ा की आईकॉनिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के सीन को रीक्रिएट करती इस लड़की को देखकर आप भी धोखा खा जाएंगे. दरअसल, यह प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि उनकी हमशक्ल अमायरा डोंगरे हैं, जो ना सिर्फ प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं बल्कि हमेशा उन्हें कॉपी करती भी नजर आती हैं. अपनी अदाओं ,अपनी एक्टिंग और अपने लुक से यह हुबहू पीसी की तरह लगती हैं. अब इस वीडियो में ही देख लीजिए जिसमें नाक में नथ पहने मराठी मुलगी बने अमायरा बाजीराव मस्तानी के फेमस डायलॉग को बोलती हुई नजर आ रही हैं.
सिर्फ बाजीराव मस्तानी की काशी ही नहीं अमायरा प्रियंका की बर्फी, अंजाना अंजानी और ऐसी ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्म की कॉपी कर चुकी हैं. उनकी शानदार एक्टिंग स्किल्स को देखकर इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है. उन्हें 108K यूजर्स फॉलो करते हैं, जिनके लिए आए दिन अपने खूबसूरत वीडियोज शेयर करती रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं