बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने रिश्ते के उतार-चढ़ाव वाले दौर से गुजर रहे हैं. दोनों कई बार एक-दूसरे की वीडियो के जरिए खुलकर आलोचना भी कर चुके हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चा चल रही है. इन सबके बीच गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्तों के लेकर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पूनम पांडे ने गोविंदा का खुलकर सपोर्ट किया है. पूनम ने सुनीता पर गोविंदा के खिलाफ खराब भाषा और गालियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.
क्या बोलीं पूनम पांडे
हाल ही में पूनम पांडे एक कार्यक्रम में पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बात करते सुनीता आहूजा के लिए हुए कहा, 'गाली मत दो यार. इतने अच्छे पति देव मिले हैं, तुमको गोविंदा मिला है. क्या बात कर रहे हो? पहले से नहीं पता था क्या कि वो इतने बड़े स्टार हैं?' उन्होंने साफ कहा कि वे गोविंदा का पूरी तरह से सपोर्ट करती हैं और गाली देने वाले का नहीं. यह विवाद गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के एयरपोर्ट पर साथ दिखने के बाद बढ़ा. सुनीता आहूजा ने कोमल को लेकर 'शुगर डैडी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. पूनम ने इस पर कहा कि एयरपोर्ट पर दिखना कोई छिपकर घूमना नहीं है.
गोविंदा-सुनीता की शादी
वहीं आपको बता दें कि बुधवार को सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में नजर आईं. गोविंदा के मैनेजर शाशी सिन्हा ने बताया कि सुनीता ने तलाक का केस दायर किया था, लेकिन हाल ही में उसे वापस ले लिया. उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामले परिवार के अंदर ही रहने चाहिए. मीडिया में यह सब इतना बढ़ना जरूरी नहीं था. गोविंदा और सुनीता की शादी मार्च 1987 में हुई थी. उन्होंने कुछ समय तक इसे निजी रखा. बेटी टीना के जन्म के बाद रिश्ता सार्वजनिक हुआ. 1997 में बेटा यशवर्धन पैदा हुआ.
ये भी पढ़ें; नयनतारा संग पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे सलमान खान, फिल्म का टाइटल हुआ फाइनल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं