विज्ञापन

Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से 2 दिन पहले ही 'दृश्यम 3' का तूफान, एडवांस बुकिंग में 26 करोड़ पार

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आ रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने 26 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है.

Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से 2 दिन पहले ही 'दृश्यम 3' का तूफान, एडवांस बुकिंग में 26 करोड़ पार
Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने रिलीज से पहले ही दिखाया दम
नई दिल्ली:

अजय देवगन एक बार फिर से विजय सालगांवकर बनकर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है. इस बार इस मिस्ट्री फिल्म का आखिर पड़ाव देखने को मिलेगा.  अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज को अभी 2 दिन बचे हैं, लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है. बता दें कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों रुपए की कमाई कर ली है. हाल की सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है. 

पहले दिन की एडवांस बुकिंग ने पार किया 14 करोड़ का आंकड़ा

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' फिल्म की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर से शुरू हो गए थी. फिल्म ने पहले ही दिन की एडवांस बुकिंग में 14 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 2 अक्टूबर की एडवांस बुकिंग 14. 22 करोड़ की हुई है. 9454 शोज के लिए इस दिन 3.77 लाख टिकट बुक हुए हैं.
  • शनिवार 3 अक्टूबर को फिल्म ने 6.65 करोड़ की एडवांस बुकिंग हुई है. इस दिन 8386 शोज के लिए 1.20 लाख टिकट बुक हुए हैं. 
  • रविवार 4 अक्टूबर को फिल्म ने 5.84 करोड़ की एडवांस बुकिंग की है. इस दिन 8118 शोज के लिए 1.69 लाख टिकट बुक हुए हैं. 
  • सोमावर 5 अक्टूबर को फिल्म ने 36.88 लाख की एडवांस बुकिंग की है. इस दिन 723 शोज के लिए 26,604 हजार टिकट बुक हुए हैं. 
  • यानी कुल मिलाकर फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अब तक कुल 26.72 करोड़ के टिकट सेल कर दिए हैं. 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: sacnilk

'दृश्यम 2' से आगे निकली फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म

'दृश्यम'  फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2015 में हुई थी. इस फिल्म में  अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन की पहली फिल्म ने भारत में करीब 68.66 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया था.

इसके बाद 2022 में आई 'दृश्यम 2' में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना नजर आए थे. फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ी, जहां विजय सालगांवकर और उसके परिवार का केस सात साल पहले बंद हुआ था.

अब तीसरी फिल्म में वही परिवार एक बार फिर मुश्किल में है और कहानी का लास्ट चेप्टर सामने आएगा. फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने साफ किया है कि हिंदी फ्रैंचाइजी का यह तीसरा और आखिरी हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा के शो पर जाकर अजय देवगन ने खींची उनकी टांग, पीने-पिलाने पर शुरू हुआ मजाक तो निकल आईं पुरानी बातें

अजय देवगन के साथ नजर आएंगे ये सितारे

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, राजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत नजर आने वाले हैं. वहीं तीसरे पार्ट में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी नजर आएंगे. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग से साफ है कि दर्शक कहानी के आखिरी पार्ट को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drishyam 3, Drishyam 3 Advance Booking, Hindi News, Ndtv Hindi, Ajay Devgn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com