25 जनवरी को रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फिल्म पठान एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. जहां चार साल बाद फैंस का शाहरुख को बड़ी स्क्रीन पर देखने का सपना पूरा हो गया है तो वहीं इसका असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ता दिख रहा है. इसी बीच फिल्म रिलीज के 3 दिन बाद की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है, जिसके चलते फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है. वहीं लग रहा है कि फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ पार करने वाला है.
वीक डे पर रिलीज होने के बावजूद शाहरुख खान स्टारर 'पठान' ने दुनिया भर में बड़े पैमाने पर तूफान लेकर आई है. शाहरुख की फिल्म ने भारत और विदेशों में किसी भी हिंदी फिल्म के लिए परमिट डे और वीकेंड के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दरअसल, 2 दिनों में भारत और दुनिया में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई करने वाली पठान ने तीसरे दिन भी अपना जलवा कायम रखा है. फिल्म ने 160 करोड़ नेट घरेलू और दुनिया भर में 275 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि दो दिनों के मुकाबले तीसरे दिन ये आंकड़ा कम हुआ है. लेकिन कुल मिलाकर फिल्म की कमाई अच्छी रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
#ShahRukhKhan #ShahRukh #SRK #Pathaan #Pathan #DeepikaPadukone #BoxOffice #JohnAbraham #YRF
— Box Office Worldwide (@BOWorldwide) January 27, 2023
DAY 1: 57 cr
Day 2: 70.50 cr
Day 3: 36 cr
Total : 163.50 cr nett All India
Worldwide Gross: 280-290 cr + certain
NOW MASSIVE TWO DAYS AWAIT https://t.co/GwG5Gnl1wk
पहले दिन 57 करोड़, दूसरे दिन 70.50 करोड़ तो वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 36 करोड़ की कमाई की है, जिसे मिलाकर कुल 163.50 करोड़ नेट की पूरे भारत में पठान कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 280 से 290 करोड़ तक का आंकड़ा सामने आया है. लेकिन अब देखना होगा की वीक डे के बाद वीकेंड पर फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है. हालांकि लोगों का मानना है कि फिल्म वीकेंड पर 400 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी.
#Exclusive BLOCKBUSTER #ShahRukhKhan Starrer #Pathaan Crosses 160 Cr Nett In 3 Days In India, Massive Two Days Await!#ShahRukh #SRK #Pathan #DeepikaPadukone #BoxOffice #JohnAbraham #YRF #PathaanCollection #Pathaan200crWorldwide #PathaanMovie https://t.co/4fTcleaNLQ
— Box Office Worldwide (@BOWorldwide) January 27, 2023
बता दें, साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर टू ने 3 दिन 143.64 करोड़ की कमाई की थी, जिसे शाहरुख की फिल्म पठान ने पीछे छोड़ दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं