- पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं माहिरा खान
- शाहरुख खान के साथ 'रईस' में आ चुकी हैं नजर
- सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं माहिरा
पाकिस्तान एक्ट्रेस माहिरा खान (Pakistani Actress Mahira Khan) सोशल मीडिया पर अपने स्टाइल और कोट्स के लिए खूब पहचानी जाती हैं. शाहरुख खान के साथ 'रईस' फिल्म में नजर आ चुकीं माहिरा खान की फोटो और वीडियो भी फैन्स को बहुत पसंद आते हैं. अब माहिरा खान (Mahira Khan) ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें वह एटीट्यूड में नजर आ रही हैं और डेनिम की जींस और शर्ट पहन रखी है. माहिरा खान की इस फोटो को दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फैन्स के खूब कमेंट भी आ रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पाकिस्तान एक्ट्रेस माहिरा खान (Pakistani Actress Mahira Khan) ने अपनी इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, 'मुझे एहसास हुआ है कि मैं बागी नहीं. सिर्फ रोमांटिक हूं...' इस तरह उन्होंने अपने बारे में यह बात कही है. माहिरा खान के इंस्टाग्राम एकाउंट पर 72 लाख फॉलोअर्स हैं, और उनकी फिल्मों को फैन्स का जमकर प्यार मिलता है.
पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira khan) का जन्म 21 दिसंबर, 1984 को कराची में हुआ था. उनके पिता हफीज खान दिल्ली में जन्मे थे, जो विभाजन के बाद पाकिस्तान चले गए थे. माहिरा खान 17 साल की उम्र में हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया चली गईं. उन्होंने कैलिफोर्निया की यूनिवर्सिटी में इंग्लिश लिटरेचर करने के लिए एडमिशन लिया, लेकिन एक साल बाद ही एक्ट्रेस बनने के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं