Oppenheimer OTT Release: अगर आप दुनिया का पहला परमाणु बम बनाने वाले वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की जिंदगी पर आधारित फिल्म ओपेनहाइमर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और थिएटर में जाकर ये फिल्म नहीं देख पाए हैं तो आपके लिए खुशखबरी है.दरअसल अब यह फिल्म ओटीटी (OTT) रिलीज को तैयार है. जी, हां फिल्म का प्रीमियर कब और कहां होगा, इसके बारे जानकारी दे दी गई है. तो चलिए आपको बताते हैं कि ओपेनहाइमर को आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब देख सकते हैं.
इस OTT पर रिलीज होगी Oppenheimer
साल 2023 की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में से एक 'ओपेनहाइमर' का प्रीमियर 21 मार्च को जियो सिनेमा पर होगा. आप इस फिल्म को इस प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं. जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, वो अब इसे जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं. इसके अलावा ये फिल्म पहले से ही ZEE5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर भी मौजूद है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी फिल्म
इस फिल्म में सिलियन मर्फी और रॉबर्ट डाउन जूनियर लीड रोल में नजर आए थे. यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी की. फिल्म ने गोल्डन ग्लोब से लेकर क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स और BAFTA में भी कई अवॉर्ड्स जीते. ओपेनहाइमर साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है.
पहला परमाणु बम बनाने वाले वैज्ञानिक पर आधारित है फिल्म
‘ओपेनहाइमर' एक बायोग्राफी फिल्म है, जो आपको अमेरिकी भौतिक वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की जिंदगी में झांकने का मौका देती है. जे. रॉबर्ट को ‘परमाणु बम के जनक' के रूप में जाना जाता है. ओपनहाइमर में दिखाया गया है कि अमेरिका के लिए पहला परमाणु बम बनाने वाला मशहूर फिजिसिस्ट अपने ही आविष्कार की वजह से खुद की नजरों में गिर गया था. जिस बम ने जापान में हजारों जिंदगियां तबाह कर की थी, उसे बनाने वाले ओपनहाइमर खुद से नफरत करने लगे थे. इस फिल्म को मेकर्स ने आईमैक्स कैमरों से शूट किया था.
ओपनहाइमर का डायरेक्शन करने वाले क्रिस्टोफर नोलन ने कई बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं. साल 2008 में आई ‘द डार्क नाइट' इसमें पहला नाम है, जिसकी कहानी गोथम सिटी पर आधारित थी. उन्होंने 2010 में आई साइंस फिक्शन फिल्म इंसेप्शन, 2014 में आई इंटरस्टेलर, 2005 में आई बैटमैन बिगन्स और 2020 में आई टेनेट का डायरेक्शन भी किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं