विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2022

VIDEO: मेट्रो में बुजुर्ग ने गाया ऐसा गाना मुड़ मुड़कर देखने लगे लोग, बोले- जीना इसी का नाम है ! 

वीडियो में आप एक अंकल को आज के जेनरेशन का गाना गाते हुए देख सकते हैं. वीडियो में अंकल जुबिन नौटियाल का 'तुम ही आना' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं.

VIDEO: मेट्रो में बुजुर्ग ने गाया ऐसा गाना मुड़ मुड़कर देखने लगे लोग, बोले- जीना इसी का नाम है ! 
मुंबई लोकल में बुजुर्ग का सिंगिंग वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिलता है. ऐसा ही एक वीडियो आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. आज का जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति को मुंबई के लोकल ट्रेन में गाना गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति जिस तरह से अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं, उसे देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है. लोग इस वीडियो पर ढेरों अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं.

वीडियो को thesnehagharat इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप एक अंकल को आज के जेनरेशन का गाना गाते हुए देख सकते हैं. वीडियो में अंकल जुबिन नौटियाल का 'तुम ही आना' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. अंकल जैसे ही गाना शुरू करते हैं, पीछे बैठे पसेंजर उन्हें मुड़कर देखने लगते हैं. इस वीडियो को लाख से भी ज्यादा व्यूज आए हैं. वीडियो पर लोग भर-भर के कमेंट्स भी कर रहे हैं. यूजर्स इस वीडियो पर क्यूट, ब्यूटीफुल और लवली जैसे कमेंट कर रहे हैं. 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, 'अंकल ने जरूर कोई दर्द छुपा रखा है'. तो एक अन्य ने लिखा है, 'अंकल को पुराने जख्म याद आ गए लगता है'. वहीं एक और यूजर लिखते हैं, 'जीना इसी का नाम है'. एक और ने लिखा, 'दिल के जज्बात सर के शब्दों में दिख रहे'. तो आपको कैसा लगा यह वीडियो? हमें कमेंट के जरूर बताएं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Singing Video, Old Man Singing Video, Old Man Singing In Mumbai Local Train, Viral Singing Video, Tum Hi Aana Song, Uncle Singing Viral Video, Uncle Singing Video, Viral Video, Uncle Singn Mumbai Local 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com