NTR को इंडियन सिनेमा में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर्स में से एक माना जाता है, इतना ही नहीं उन्हें फैंस द्वारा मैन ऑफ द मासेस के नाम से भी बुलाया जाता है. ऐसे में सामने आ रही नई अपडेट के मुताबिक एक्टर को इंटेंस एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान कंधे में चोट लग गई थी, जिससे अब ठीक होने के बाद वह फिल्म ड्रैगन की शूटिंग फिर से शुरू कर रहे हैं. एक्टर की कंधे की सर्जरी अगस्त के महीने में हुई थी जिसके बाद उन्होंने रिकवर होने के लिए ब्रेक लिया था. ऐसे में उनकी सेट पर वापसी फिल्म के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे दर्शकों के बीच उत्साह की लहर देखने मिल रही है. NTR को उनके दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, वर्सेटिलिटी और क्राफ्ट के लिए हमेशा बनाए रखे जाने वाले कमिटमेंट के लिए जाना जाता है. NTR द्वारा शूटिंग पर वापस आने से फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि सभी एक्टर को सिल्वर स्क्रीन पर उनके नए अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
फिल्म के डेवलपमेंट के करीब सूत्रों का कहना है, "NTR अपनी कंधे की चोट और सर्जरी से उबरने के बाद 'ड्रैगन' के सेट पर वापस आ गए हैं. चोट की गंभीरता को देखते हुए, उनका इतनी जल्दी सेट पर वापस आना बहुत उत्साह बढ़ाने वाला है. टीम उन्हें वापस पाकर बेहद खुश है, और इतने शुभ समय पर शूट फिर से शुरू होना इसे और भी खास बना देता है. टीम के इस नए शेड्यूल की शुरुआत करने के साथ सेट पर काफी एनर्जी है, और इसे लेकर फैंस का जोश भी उस बराबर ही बना हुआ है."
यह भी पढ़ें | प्यार में मिले धोखे को बयां करना है स्मिता पाटिल का 40 साल पुराना गाना, आज भी सुनते है दिल टूटे लवर्स, लता मंग
प्रशांत नील द्वारा डायरेक्टेड 'ड्रैगन', NTR की आने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स में से एक है. फिल्म के लिए इस नई पार्टनरशिप ने दर्शकों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है, क्योंकि जहां एक्टर को उनकी कमांडिंग स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाना जाता है, वही फिल्म मेकर को लार्जर देन लाइफ और अनोखे अंदाज में स्टोरीटेलिंग के लिए जाना जाता है. एक्टर के फिल्म के सेट पर वापस आने के साथ ही इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है, ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि यह कोलैबोरेशन उनके लिए क्या लेकर आने वाला है.
यह फिल्म जून 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिससे इस सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह और बढ़ गई है. 'ड्रैगन' के अलावा, NTR की त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ आने वाली फिल्म NTRxTrivikram भी उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं