विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायण के पहले पार्ट में क्यों छाया रहा रावण? यश के किरदार को लेकर पहली बार किसी ने कही ये बात

नितेश तिवारी की रामायण को लेकर आपने अभी तक कई तरह के विचार और धारणाएं सुनी होंगी लेकिन अब एक लेखक की जुबानी सुनिए कि पहले पार्ट में दर्शकों को ऐसा क्यों महसूस हुआ जैसे कि रावण के किरदार का महिमामंडन किया गया हो.

4000 करोड़ की रामायण के पहले पार्ट में क्यों छाया रहा रावण? यश के किरदार को लेकर पहली बार किसी ने कही ये बात
रामायण के पहले पार्ट में क्यों छाए रहे रावण?
Social Media
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की रामायण एक तरफ कमाई के मामले में 1800 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर चुकी है. वहीं दूसरी तरफ अभी तक फिल्म के किरदारों को लेकर बातचीत और चर्चा खत्म नहीं हुई है. सोशल मीडिया से लेकर गली मोहल्लों तक इस फिल्म और इसके किरदारों को लेकर बातचीत हो रही है. इसी वायरल टॉपिक का जिक्र एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच पर भी छिड़ा. हमने लेखक और स्क्रीन राइटर अक्षत गुप्ता से भी इस बारे में बात की और खासतौर पर रावण के किरदार को लेकर बात की.

रावण को लेकर हमने अक्षत गुप्ता से पूछा, रावण के किरदार को जिस तरह से दिखाया गया उस पर बड़ी ही दिलचस्प टिप्पणियां हुईं. कई लोगों ने कहा कि ये रावण रोमांटिक हीरो क्यों लग रहा है? कई लोगों को टिप्पणी थी कि रावण को इतना ग्लोरिफाई क्यों किया गया है? कई लोगों ने यश की तारीफ की कि उन्होंने बेहतरीन काम किया है. विलेन इतना स्ट्रॉन्ग है तब जाकर को बुराई पर अच्छाई की जीत की रेलवेंस समझ में आती है? आपने ये फिल्म देखी है? इस पर आपकी क्या राय है?

रामायण के रावण पर बोले अक्षत गुप्ता- विलेन को बड़ा इसलिए बनाते हैं ताकि हीरो पहले कमजोर लगे!

इस पर अक्षत गुप्ता ने कहा, देखिए एक राइटर के तौर पर अगर मैं रामायण को एक मिनट के लिए साइड रख के अगर बात करूं तो एक राइटर को यह सिखाया जाता है कि देखो विलेन को जितना बड़ा बना दोगे ना बाद में तुम्हारा हीरो उतना बड़ा बनेगा यह है. है ना? तो इसीलिए आप बचपन से देख रहे हैं तो फिल्मों में एक लड़की होती है. एक लड़का होता है. लड़की और लड़के को प्रेम होता है. लड़की जो होती है वह अमीर घराने की होती है. लाल रंग की कार में आती है. लड़की लड़का जो है साइकिल में चलता है. क्यों? क्योंकि लड़की के जो पिताजी हैं वह बहुत अमीर होने पड़ेंगे. तब तो उसके बाद जब वो लड़की को ले जाएगा फिर एक सीन आएगा फिल्म में कि लड़के लड़की के पापा ने लड़के को बुलाया बोले मैं मिलना चाहता हूं लड़की को बोला अंदर जाओ बॉय स्टॉक करेंगे हम दोनों पिता पुत्र वहां बॉय स्टॉक चालू हुआ. एक सूटकेस में 1 करोड़ बढ़ा दिया बंदे ने कि ये 1 करोड़ लो मेरी बेटी से आज के बाद मत मिलना गरीब हीरो है उसने जेब से 1 रुपया निकाला सूटकेस के ऊपर रखा वापस बढ़ा दिया बोले 1 करोड़ 1 रुपया ले लो तुम है ना तो अब आपको देखिए अब मजा आ रहा है सुन के तो जब सुन के मजा आ रहा है तो देख के और मजा आता है. तो यहां पे वह गरीब आदमी जिसकी जेब में 1 रुपया था वह अचानक से 1 करोड़ वाले अमीर आदमी के ऊपर भारी पड़ गया. क्या करके? उसी के 1 करोड़ पर 1 रुपया रख के. तो आपका हीरो उस समय बड़ा बन गया क्योंकि आपका विलेन ऑलरेडी बड़ा था.

Latest and Breaking News on NDTV

अमरीश पुरी जैसे विलेनंस इसीलिए होते थे कि उसके सामने हीरो पहले कमजोर लगे. जब एक कमजोर व्यक्ति असहाय व्यक्ति एक भारी विलेन के ऊपर जीतता है ना तभी होता है. यह तो लेखनी की बात हो गई. लेकिन रामायण आपके और मेरे लिखने का विषय नहीं है. उसको लिखने वाले लिख के चले गए. है ना? मेरा स्ट्रांगली मानना है कि वेदव्यास और वाल्मीकि फिक्शन नहीं लिख रहे थे. इसलिए उसको माइथोलॉजी नहीं कहना चाहिए. उसको सत्यलॉजी कहना चाहिए. क्योंकि आपका और मेरा मानना है कि हमारे राम और हमारे कृष्ण सत्य हैं. ना कि मिथ्या थे. तो जब मिथ्या नहीं थे तो माइथोलॉजी क्यों. सत्य है तो सत्यलॉजी बोलिए. है ना? 

"सेकेंड पार्ट देखने के बाद ही बता पाउंगा कैसी लगी फिल्म"

उन्होंने आगे कहा, यह सारे जो ग्रंथ हैं यह सारे जो कथाएं ग्रंथ है यह सत्यलॉजी तो उसमें ज्यादा छेड़छाड़ अच्छी बात नहीं है और बिल्कुल क्या नाम है उनका? रावण का किरदार यश यश ने कमाल का काम किया है. मुझे उनका काम बहुत पसंद आया. मुझे केएफसी केएफसी केजीएफ केजीएफ. ये सॉरी (हंसते हुए) मुझे केजीएफ फिल्म बहुत अच्छी नहीं लगी थी और टॉक्सिक देखने की मेरी हिम्मत नहीं थी (हंसी) तो लेकिन मैंने ये देखी रामायण. मैंने फिल्म देखी मुझे फिल्म अच्छी लगी ठीक है अपना-अपना पर्सपेक्टिव है लेकिन मेरा ऐसा मानना है कि हमको इसके सेकंड पार्ट आने का इंतजार करना चाहिए आप में से क्रिकेट कितने लोग देखते हैं हर चीज चाहे फुटबॉल कोई भी गेम फिल्म भी देखते हैं तो इंटरवल में उठकर थोड़ी ना वो बोल देते हैं कि फिल्म अच्छी थी की बुरी थी. फिल्म खत्म होने के बाद अपन अपना वर्डिक देते हैं ना. जीत हार सही गलत का फैसला तो तब होगा जब वो पूरी बात खत्म होगी. लेट अस वेट एंड वॉच. हम लोग बड़े पेशेंट लोग हैं. हम लोग 500 साल से अपना सब्र बांध के रखे हैं. दो साल और बांधते हैं. उसके बाद इस पे बात करेंगे.

यह भी पढ़ें: रामायण का चमत्कार, ‘धुरंधर 2' को दी धोबी पछाड़, चीन में रिलीज हुए बिना बना डाला कमाई का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTVCreatorsManch2026, Ramayana, Yash, Ranbir Kapoor, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com