माहिरा खान पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. माहिरा को फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान के साथ देखा गया था. माहिरा को भारतीय दर्शकों से भी खूब प्यार मिला. अब हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में माहिरा ने पुराने दिनों को याद किया है. माहिरा ने बताया है कि जब वे 'जालिमा' कर रही थीं, तब बहुत नर्वस हो गई थीं क्योंकि गाने में उनके शाहरुख के साथ बहुत सारे रोमांटिक सीन थे. माहिरा ने बताया कि गाने में उनका शाहरुख के साथ नोज टू नोज किस सीन था, जिसे लेकर वे बहुत घबरा गई थीं.
माहिरा ने बताया कि शूटिंग के वक्त फिल्म के क्रू मेंबर उन्हें इस बात को लेकर काफी टीज करते थे. माहिरा के मुताबिक़, खुद शाहरुख भी इस बात को लेकर उन्हें बहुत तंग किया करते थे. हाल ही में माहिरा ने अनुपमा चोपड़ा को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कई सारे बारें शेयर कीं. माहिरा ने कहा, "हमें पता नहीं था कि जालिमा गाने में कैसा स्टेप करना है. मेकर्स को काफी सारी रिस्ट्रिक्शन थीं इसलिए लास्ट में नोज किसिंग को गाने में रखा गया. हालांकि मुझे इसके बाद भी नर्वस फील हो रहा था. मैं डरी रहती थी कि कुछ ज्यादा न हो जाए. इसके लिए सब मेरा मजाक भी बनाते थे. मैं खुद अपने आप से कहती थी कि मैं यहां किसी भी कीमत पर किस नहीं कर सकती".
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
माहिरा ने आगे बताया, "खुद शाहरुख भी मुझे चिढ़ाया करते थे. वो अक्सर मुझसे कहते थे कि अगला सीन पता है कौन सा होने वाला है. जाहिर है कि शाहरुख उसी सीन के बारे में बात करते थे". कुछ समय पहले माहिरा ने पाकिस्तान में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि रईस की शूटिंग के दौरान उनकी और शाहरुख के बीच 'नाक' की जंग हो गई थी. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें शाहरुख बहुत पसंद हैं. माहिरा ने कहा था, "शाहरुख मेरे बचपन के हीरो हैं, उनके साथ काम करना मेरे लिए सपना जैसा था".
ये भी देखें: 'किसी का भाई किसी की जान' के सितारे फिल्म के प्रचार में कर रहे दिन-रात एक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं