विज्ञापन

Dhindhora 2 Release: हेली दारूवाला ने किया 'ढिंढोरा 2' का रिव्यू, कहा- हिस्सा बनकर सच में बहुत खुश हूं

Dhindhora 2 Review: हेली दारूवाला ने ढिंढोरा सीजन 2 में स्पेशल अपीयरेंस पर लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान  

Dhindhora 2 Release: हेली दारूवाला ने किया 'ढिंढोरा 2' का रिव्यू, कहा- हिस्सा बनकर सच में बहुत खुश हूं
Dhindhora 2 Release: हेली दारूवाला ने किया 'ढिंढोरा 2' का रिव्यू
YouTube

नेटफ्लिक्स पर भुवन बाम की पॉपुलर सीरीज ढिंढोरा 2 स्ट्रीम हो रही है, जिसका फैंस रिव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर एक्ट्रेस हेली दारूवाला ने भी अपना सोशल मीडिया पर रिव्यू दिया है, जो खुद भुवन बाम की कॉमेडी वेब सीरीज 'ढिंढोरा सीजन 2' में रम्या के किरदार में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस हेली दारूवाला ने भुवन बाम के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया. एक्ट्रेस का कहना है कि उनके लिए ऐसे शो का हिस्सा बनना एक शानदार मौका था, जिसने पहले से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रखी है. अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह काफी समय से भुवन बाम के काम को फॉलो करती आ रही हैं. 

भुवन बाम की तारीफ में कही ये बात 

हेली दारूवाला ने भुवन बाम की क्रिएटिविटी और कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए कहा, "भुवन के साथ काम करना और 'ढिंढोरा 2' जैसे कल्ट-क्लासिक शो का हिस्सा बनना बेहद खुशी की बात थी. रम्या का स्पेशल अपीयरेंस शूट करना बहुत मजेदार था. भुवन बहुत ही आसानी से लोगों को हंसा देते हैं और हम सेट पर इतना हंसे कि हमारे पेट में दर्द हो गया. "

उन्होंने बताया कि भले ही टीम के साथ उनका यह पहला प्रोजेक्ट था, लेकिन उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह पहली बार काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, "मैंने लंबे समय से भुवन के काम को फॉलो किया है और हमेशा से उनके काम की फैन रही हूं, लेकिन उन्हें पर्सनली जानने के बाद मेरी तारीफ और बढ़ गई. वह न सिर्फ बेहद टैलेंटेड हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं."

ये भी पढे़ं- हेलन का 68 साल पुराना आइकॉनिक गाना, मधुबाला के होते हुए पहली बार पर्दे पर छाईं, चीन की सिंगर बन जीता था दिल 

ढिंढोरा 2 रिव्यू 

यह सीरीज 20 नवंबर, 2026 को रिलीज हो चुकी है और अभिनेत्री ने दर्शकों की तरफ से मिल रहे रिस्पॉन्स पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, "अब जब शो आ चुका है, तो इंडस्ट्री के दोस्तों से अपने सीन की तारीफ वाले कॉल मिलना दिल को छू लेने वाला है, वहीं फैंस मुझे मेरे अपीयरेंस के स्क्रीनशॉट भेज रहे हैं. इस तरह का प्यार और तारीफ इस अनुभव को और भी खास बना देती है. मैं इस शानदार शो का हिस्सा बनकर सच में बहुत खुश हूं." 8-एपिसोड वाली सीरीज में भुवन बाम (9 अलग-अलग किरदारों में) और कविता मामी के रूप में संजीदा शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढे़ं- Ravi Kishan Bhojpuri Song: रवि किशन का 20 साल पुराना भोजपुरी गाना, श्रेया घोषाल और उदित नारायण ने बनाया माथे की बिंदिया को सुपरहिट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhindhora 2 Netflix, Netflix, Dhindhora, Bhuvan Bam, Heli Daruwala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com