विज्ञापन

निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रिक्शेवाले को अमीर लड़की से प्यार, जमकर बरसे नोट, 10 के दस गाने सुपरहिट 

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की 18 साल पुरानी फिल्म के 10 के दस गाने सुपरहिट थे, जिसकी कहानी एक अमीर लड़की और रिक्शेवाला की थी. 

निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रिक्शेवाले को अमीर लड़की से प्यार, जमकर बरसे नोट, 10 के दस गाने सुपरहिट 
निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म के गाने, रिक्शेवाले को दिल दे बैठी अमीर लड़की
YouTube

दिनेश लाल यादव, जो निरहुआ के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में कई हिट फिल्में और गाने दिए. इसमें मरुन कलर सड़िया हो या छठ का गीत मानल मनौती शामिल है. लेकिन एक फिल्म, जिससे उनके करियर की शुरुआत में हिट साबित हुई, जिसकी कहानी एक रिक्शेवाले और अमीर लड़की की थी. इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. जबकि 18 साल पुराने 10 गानों को हिट कर दिया. निरहुआ की यह फिल्म आज भी लोग यूट्यूब पर देखना पसंद करते हैं. जबकि 2015 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज हुआ था, जिसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी देखने को मिली थी. 

निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म

निरहुआ की हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह साल 2008 में आई थी, जिसका निर्देशन दिनकर कपूर (Dinkar Kapoor) ने किया था. फिल्म का नाम था निरहुआ रिक्शेवाला, जिसमें दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने रिक्शा चलाने वाले का रोल निभाया था.  जबकि पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) अमीर घर की लड़की रानी के रोल में नजर आई थीं. इसके अलावा सुशील सिंह और मनोज टाइगर अहम किरदार में थे. 

निरहुआ रिक्शेवाला की कहानी

निरहुआ रिक्शेवाला फिल्म एक गरीब रिक्शा चालक निरहुआ की कहानी है, जो मेहनत से अपनी जिंदगी चलाता है. वह एक अमीर परिवार की लड़की रानी से प्यार कर बैठता है. दोनों के बीच सामाजिक और आर्थिक अंतर बहुत बड़ा होता है, जिसके कारण दोनों की जिंदगी में मुसीबतें आती हैं. समाज और परिवार की बाधाओं के बावजूद दोनों का प्यार मजबूत बना रहता है और वे तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए अपना रिश्ता निभाते दिखते हैं. यह क्लासिक लव स्टोरी थी, जिसे 57 लाख के बजट में बनाया गया था. वहीं इसने लागत से कई गुना कमाई हासिल की थी. यह फिल्म निरहुआ के करियर की टर्निंग पॉइंट मानी जाती है, जिसके चलते 2015 में निरहुआ रिक्शावाला 2 भी आई थी, जिसमें निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में थीं.  

निरहुआ रिक्शेवाला के 10 गाने 

निरहुआ रिक्शेवाला के 10 गानों का संगीत राजेश रजनीश ने दिया था. इसमें टाइटल सॉन्ग को निरहुआ ने आवाज दी थी. आइए आपको बताते हैं निरहुआ रिक्शेवाला के 10 गाने कौन से हैं...

1.  ओढ़नी के रंग पियर (उदित नारायण)
2. निरहुआ रिक्शावाला (दिनेश लाल यादव निरहुआ)
3. मिसेर जी तू ता बाड़ा बाड़ा (कल्पना और रजनीश मिश्रा)
4. चाचा हमरे मठवा पे    इंदु (सोनाली, प्रणाली, राजेश झा)
5. ये करेजा कहां जात बड़ू (विनोद राठौड़)
6. मिले खातिर दिल (रजनीश मिश्रा)
7. चांद जइसन चेहरा (उदित नारायण और इंदु सोनाली)
8. कांची उमरिया में (कल्पना)
9. ढइले बा मोजर (ऋषभ और दिनेश लाल यादव)
10. बलिया बारात जाई (रजनीश मिश्रा & राजेश झा)

ये भी पढ़ें- दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए गाता है 24 साल पुराना गाना, गोविंदा-रानी की शानदार कैमेस्ट्री, सोनू निगम और अल्का याग्निक की सुपरहिट  कॉम्बो

ये भी पढ़ें- सोनम यादव का मगही गाना ‘लभरवा रे' रिलीज, सिंगिंग के साथ डांस और एक्टिंग से जीत रही हैं दिल

ये भी पढ़ें- Sangharsh Bhojpuri Movie 9 Songs: खेसारी लाल यादव की 8 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, दो करोड़ के बजट में 17 करोड़ कमाई, प्रियंका सिंह- खेसारी के 9 गाने सुपरहिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirahua, Nirahua Rikshawala, Nirahua Rikshawala Bhojpuri Film, Nirahua Rikshawala Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com