विज्ञापन

Netflix पर 2026 में सबसे ज्यादा देखी गईं साउथ की ये 7 फिल्में, एक बॉक्स ऑफिस थी फ्लॉप लेकिन OTT पर बनी नंबर-1

OTT पर बढ़ते कॉम्पिटिशन के बावजूद ये 7 फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं. इन फिल्मों ने एंटरटेन भी किया और दिल छू लेने वाली कहानियों के साथ सबकी आंखें भी नम कीं.

Netflix पर 2026 में सबसे ज्यादा देखी गईं साउथ की ये 7 फिल्में, एक बॉक्स ऑफिस थी फ्लॉप लेकिन OTT पर बनी नंबर-1
2026 की टॉप-7 साउथ की फिल्में, नेटफ्लिक्स पर रहा जिनका जलवा
Social Media
नई दिल्ली:

ओटीटी प्लैटफॉर्म के आने के बाद से दर्शकों के पास देखने के लिए कंटेंट की कमी नहीं है. हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, कोरियन, जापानी हर तरह की फिल्में और सीरीजी अब ओटीटी पर अवेलेबल हैं. इन फिल्मों को खूब देखा जाता है और पसंद भी किया जाता है. यही वजह है कि भारत में जो फिल्में पैन इंडिया रिलीज नहीं भी हो रही हैं वे भी कुछ दिनों बाद ओटीटी हिंदी भाषा या सबटाइटल्स के साथ रिलीज हो ही जाती हैं. कंटेंट के इस भंडार के बीच भी दर्शकों का प्यार हर किसी को नहीं मिलता. हम आपको 2026 की दर्शकों की फेवरेट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. ये फिल्में ओटीटी पर खूब देखी गईं. खास बात ये है कि इस लिस्ट में केवल साउथ से आए नगीने ही शामिल हैं.

बत्ता

विजय सेतुपति की फिल्म बत्ता इस लिस्ट में सबसे आगे रही. ये एक ऐसे लोकल गुंडे की कहानी है जो एक बच्चे की गलती से टॉयलेट में बंद हो जाता है और इस बीच अपने परिवार की कमी को महसूस करता है. उनकी अहमियत को समझता है और आखिर में आते आते ये भी समझ जाता है कि गुंडागर्दी और मारपीट की वजह से लोग उसकी इज्जत नहीं करते बल्कि बुरा समझते हैं और डरते हैं. ये फिल्म अभी भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में है और इसे IMDB पर 8.5 रेटिंग मिली है.

मंडाडी

ये एक तमिल फिल्म है जिसकी कहानी काली नाम के एक शख्स के इर्दगिर्द है. वह 20 साल बाद अपने गांव लौटता है और एक रेस का हिस्सा बनता है. सीधी सी ये कहानी ऑडियंस को खासी पसंद आई और इसे IMDB पर भी 7.9 रेटिंग मिली है. 

डोरोथी 

ये दो दोस्तों की कहानी है. बचपन से चलती आ रही दोस्ती बड़े होने तक रहती हैं लेकिन दोनों ही अपनी असली पहचान को लेकर डरे हुए रहते हैं. कहानी थोड़ी सैड है लेकिन इसकी एंडिंग में एक हैप्पी वाइब है. इस फिल्म को IMDB पर 7.7 रेटिंग मिली है.

भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम

ये मलयालम फिल्म है. सस्पेंस से भरी इस फिल्म को दृश्यम का कॉमेडी वर्जन भी कहा जा रहा है. इस फिल्म में एक परिवार एक लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश करता है. IMDB पर इस फिल्म की रेटिंग 7.6 है.

प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर

ये भी एक मलयालम फिल्म है. इसमें चार पुलिस अधिकारी एक मर्डर कर देते हैं और इस गलती को छिपाने के लिए एक महिला अधिकारी अपना दिमाग चलाती है. IMDB पर 7.4 वाली इस फिल्म की कहानी भी काफी ग्रिपिंग हैं.

इरुमुड़ी

बाप-बेटी की कहानी लिए इस फिल्म को रवि तेजा के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर 246.87 करोड़ की कमाई के बाद ये फिल्म ओटीटी पर छाई रही. IMDB पर फिल्म को 7 रेटिंग मिली.

विश्वनाथ एंड सन्स

IMDB पर 7.1 रेटिंग वाली सूर्या की ये फिल्म एक फैमिली फिल्म है. ये एक ऐसे शख्स की कहानी है जो 40 की उम्र के बाद सरोगेसी के जरिए पिता बनता है. कुछ समय बाद उसकी जिंदगी में वो महिला आती है जो उसके सेरोगेट बच्चे की मां होती है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baththa, Vishwanath & Sons, Netflix, OTT Movies, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com