विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के पीछे बैग्राउंड डांसर रहा है ये लड़का, आज है नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर, इंस्टा पर शेयर की मेमोरी

सचिन तेंदुलकर ने इस एक्टर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की तो इन्होंने कमेंट सेक्शन में अपनी पुरानी यादें ताजा की जब वे एक जूतों के ब्रांड के ऐड में सचिन के पीछे बैग्राउंड डांसर के तौर पर काम कर रहे थे.

सचिन तेंदुलकर के पीछे बैग्राउंड डांसर रहा है ये लड़का, आज है नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर, इंस्टा पर शेयर की मेमोरी
कभी सचिन तेंदुलकर के ऐड में बैग्राउंड में काम कर रहे थे विक्रांत मैसी
Social Media
नई दिल्ली:

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने रविवार(22 नवंबर) को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की. इसमें वे '12वीं फेल' के असली और रील (ऑन-स्क्रीन) किरदारों (मनोज कुमार शर्मा और अभिनेता विक्रांत मैसी) के साथ नजर आ रहे हैं. सचिन ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "एक ने इस सफर को जिया, तो दूसरे ने इसे पर्दे पर जीवंत कर दिया. असली और रील '12वीं फेल' से मिलकर बहुत अच्छा लगा!" इस बात से बेहद खुश विक्रांत ने उस समय को याद किया, जब वे सचिन के एक विज्ञापन में बैकग्राउंड डांसर हुआ करते थे. विक्रांत ने बताया कि सचिन का उनकी फोटो शेयर करना उन्हें किसी 'सपने' जैसा लग रहा है. अपनी खुशी जाहिर करते हुए विक्रांत ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "हे भगवान!!! मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि आपने हमारी फोटो शेयर की है. बहुत-बहुत धन्यवाद सर!"

उन्होंने आगे लिखा, "जब मैं एसडीआईपीए में था, तब आपके एक एडिडास विज्ञापन में बैकग्राउंड डांसर होने से लेकर, आज मेरे और मनोज सर के साथ आपकी फोटो शेयर करने तक - यह किसी सपने से कम नहीं है. आपको ढेर सारी शुभकामनाएं, अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां मिलें!" इसके अलावा, मनोज कुमार शर्मा ने भी कमेंट किया, "आपको बहुत सारा प्यार और सम्मान" और साथ में हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया.

'12वी फेल' की बात करें तो, यह फिल्म अनुराग पाठक की 2019 में आई नॉन-फिक्शन किताब पर आधारित है. यह किताब मनोज कुमार शर्मा के जीवन से प्रेरित है, जिन्होंने घोर गरीबी से बाहर निकलकर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी बनने का सफर तय किया. इस किताब में मनोज की जीवनसाथी श्रद्धा जोशी का भी जिक्र है, जो भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी हैं.

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन ने रिजेक्ट कर दिया था ये धार्मिक शो, रामायण-महाभारत के बाद हुआ रिलीज, 4 साल रहा नंबर-1

'12वीं फेल' में विक्रांत मैसी ने मनोज कुमार शर्मा और मेधा शंकर ने श्रद्धा जोशी का किरदार निभाया है. फिल्म में इनके अलावा अनंत जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. इस ड्रामा फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए विक्रांत को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 'बेस्ट एक्टर' का पुरस्कार भी मिला. 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई '12वीं फेल' को समीक्षकों और दर्शकों से खूब तारीफ मिली थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Tendulakar, Vikrant Massey, Hindi News, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com