प्राइम वीडियो ने हिंट दे दिया है कि फुलेरा में अब कुछ बड़ा होने वाला है! यह लाइन पढ़कर आप जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या होने वाला है? तो आपको बता दें कि बनराकस यानी दुर्गेश कुमार द्वारा नए प्रशासन की कमान अपने हाथ में लेने के बाद, ऐसा लग रहा है कि पूरे गांव का रूप रंग बदलने वाला है. प्राइम वीडियो द्वारा रिलीज किए गए नए वीडियो में बनराकस को ट्रांसफॉर्म होते हुए देखा जा सकता है, साथ ही मॉडर्न अवतार में नजर आ रहा फुलेरा का लुक, दर्शकों को गांव के लिए शानदार नजरिए की झलक दे रहा है.
प्राइम वीडियो ने दिखाया पंचायत 5 का नया फुलेरा
प्राइम वीडियो के नए इंस्टाग्राम वीडियो में फुलेरा के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार होता नजर आ रहा है. गांव में अब कई तरह के नए और मॉडर्न बदलाव होने वाले हैं और गांव को एक नया रूप मिलता नजर आएगा. ऐसे में, बनराकस एक नए दौर की शुरुआत करने के लिए कमर कस चुका है और उसने ऐलान किया है, "अब शुरू होगा हमारा राज!" ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर बनराकस के प्लान में फुलेरा के लिए क्या है ? इसकी झलक पाने के लिए देखिए पंचायत सीजन 5 का मच अवेटेड ट्रेलर जो कल रिलीज़ होने वाला है.
फैंस बोले- बनराकस द बॉस
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ट्रेलर डेट रिवील कर दिया है बनराकस द बॉस ने. बोल दीजिए सबको. पंचायत ऑन प्राइम नया सीजन 3 दिसंबर को. इसे देखने के बाद फैंस ने रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, बनराकस की एंट्री का अंदाज! बेहतरीन कॉन्सेप्ट और शानदार काम. पूरी टीम को बहुत-बहुत सम्मान! दूसरे यूजर ने लिखा, शिवाजी द बॉस. तीसरे यूजर ने लिखा, अब होगा फुलेरा का विकास. चौथे यूजर ने लिखा, बाप रे आखिरकार.
पंचायत 5 के बारे में
दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार द्वारा बनाए इस शो का डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि इसकी कहानी को चंदन कुमार द्वारा लिखा गया है. इस सीरीज को द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक समेत कई कलाकार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं. वहीं, ‘पंचायत' का सीजन 5 भारत के अलावा दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में 3 दिसंबर 2026 को एक्सक्लूसिव तौर प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें- दुल्हन के लिए दूल्हा गाता है 24 साल पुराना गाना, गोविंदा-रानी की शानदार कैमेस्ट्री, सोनू- अल्का की आवाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं