विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की वो हॉरर सीरीज जिसके 10 एपिसोड बनाने में खर्च हुए 387 करोड़, देखने के बाद घर में अकेले रहने से खाएंगे खौफ, IMDB 8.5 रेटिंग

नेटफ्लिक्स की इस सुपरहिट हॉरर सीरीज में भूतिया घर का खौफ, इमोशनल फैमिली ड्रामा और रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. 10 एपिसोड की इस सीरीज को IMDb पर 8.5 रेटिंग मिली है, जिसे देखने के बाद घर में अकेले रहने से भी डर लग सकता है.

नेटफ्लिक्स की वो हॉरर सीरीज जिसके 10 एपिसोड बनाने में खर्च हुए 387 करोड़, देखने के बाद घर में अकेले रहने से खाएंगे खौफ, IMDB 8.5 रेटिंग
नेटफ्लिक्स की 10 एपिसोड वाली हॉरर सीरीज जिसे देखा तो हर आहट से खाएंगे खौफ
IMDB
नई दिल्ली:

अगर आपको हॉरर कहानियां पसंद हैं और ऐसी सीरीज की तलाश में हैं जो रात में अकेले रहने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर दे, तो नेटफ्लिक्स की द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. अंधेरे में गूंजती रहस्यमय आवाजें, बंद कमरों में छिपे खौफनाक राज और ऐसे साए जो मौत के बाद भी पीछा नहीं छोड़ते. अब सोचिए, जिस घर में आप सुरक्षित जिंदगी की उम्मीद लेकर रहने पहुंचे हों, वही घर आपके सबसे बड़े डर की वजह बन जाए. यही कहानी है द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस की, जहां भूतिया घटनाओं के साथ परिवार के पुराने जख्म, बिछड़ने का दर्द और सालों से दफन रहस्य धीरे-धीरे सामने आते हैं. सीरीज में एक रहस्यमय कमरा भी है, जिसका राज जानने के लिए आपको आखिरी एपिसोड तक इंतजार करना पड़ता है.

क्या है 'द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस' की कहानी?

साल 2018 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस एक सुपरनैचुरल हॉरर-ड्रामा सीरीज है, जिसे माइक फ्लैनगन ने बनाया है. यह सीरीज मशहूर लेखिका शर्ली जैक्सन के इसी नाम के उपन्यास से प्रेरित है. कहानी क्रेन परिवार के पांच भाई-बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने अपना बचपन एक रहस्यमय और भूतिया हवेली में बिताया था.

समय बीतने के बाद भाई-बहन अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन एक दर्दनाक घटना उन्हें फिर से अतीत के उसी डरावने घर और उससे जुड़ी यादों के सामने ला खड़ा करती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह खुलासा होता है कि हिल हाउस का खौफ केवल बीते दिनों तक सीमित नहीं था, बल्कि वह आज भी उनका पीछा कर रहा है. डर, रहस्य और भावनाओं का यह संगम ही द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस को हॉरर जॉनर की सबसे चर्चित सीरीज में शामिल करता है.

13 एक्टर्स की टीम और दमदार एक्टिंग

इस सीरीज में मिशेल ह्यूसमैन, कार्ला गुगिनो, हेनरी थॉमस, एलिजाबेथ रीज़र, ओलिवर जैक्सन-कोहेन, केट सीगल, विक्टोरिया पेड्रेटी और टिमोथी हटन जैसे एक्टर्स ने काम किया, इसके अलावा इसमें बच्चों का किरदार लुलु विल्सन, मैकेना ग्रेस, जूलियन हिलियार्ड, पैक्सटन सिंगलटन और वायलेट मैकग्रा ने निभाया था. इस तरह से इस सीरीज में 13 कलाकारों ने काम किया. सीरीज की खास बात है कि ये कहानी बचपन और बड़े होने के दौर के बीच आती-जाती रही, जिससे किरदारों के डर और उनके अनुभवों को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें | प्राइम वीडियो की 8 एपिसोड वाली वो वेब सीरीज जिसे अकेले देखने की गलती मत करना, मौत का हॉस्टेल और कमरा नंबर 333

IMDb पर 8.5 रेटिंग, दर्शकों को पसंद आई कहानी

387 करोड़ बजट, 10 एपिसोड वाली सीरीज 'द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस' के हर एपिसोड में एक नया हिस्सा सामने आता है. सीरीज के हर एपिसोड आपको बांधे रखता है और हर एपिसोड में एक नए डर का सामना होता है. यही वजह है कि इसका सस्पेंस आखिरी एपिसोड में खत्म होता है जबब घर के सबसे बड़े राज का पर्दा उठता है. हॉरर होने के साथ ही इसकी कहानी इमोशंस से भी जुड़ी हुई है, जो इसे बाकी हॉरर सीरीज से अलग बनाता है. IMDb पर इसे 10 में से 8.5 की रेटिंग मिली है. अगर आपको ऐसी हॉरर कहानियां पसंद हैं, जिनमें डर के साथ सस्पेंस और परिवार के रिश्तों की परतें भी खुलती हैं, तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Haunting Of Hill House, Netflix Horror Series, Netflix Horror Movie In Hindi, Ndtv Hindi, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com