विज्ञापन

Gunmaaster G9 को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, तीन सीन पर चली कैंची और एक शब्द हटवाया गया

इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा के लीड रोल वाली फिल्म गनमास्टर जी9 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. पढ़ें फिल्म की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने किन सीन पर कैंची चलाई है और अब ये फिल्म कितने घंटे की बची है.

Gunmaaster G9 को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, तीन सीन पर चली कैंची और एक शब्द हटवाया गया
Gunmaster G9, 27 दिसंबर को हो रही रिलीज, सेंसर बोर्ड ने लगाए तीन कट
Social Media
नई दिल्ली:

इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 रिलीज को तैयार है. 27 दिसंबर को थियेटर्स में आने को तैयार इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैन्स के लिए खुशखबरी ये है कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है हालांकि 18 की उम्र से कम के फैन्स को थियेटर्स में ये फिल्म देखने का मौका नहीं मिलेगा. दरअसल इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया है. आवारापन-2 की सक्सेस के बाद वैसे ही इमरान हाशमी का क्रेज पीक पर है. ऐसे में गनमास्टर जी9 को उम्मीद के मुताबिक अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है. एडवांस बुकिंग में अब तक 2.90 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है.

इमरान हाशमी की ये फिल्म एक एक्शन म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म है. अब सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग के बाद फिल्म से कुछ सीन डिलीट करवाए हैं और साथ ही साथ कुछ डायलॉग्स में भी बदलाव करवाए हैं. बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के डायलॉग्स में बोले जाने वाले कई आपत्तिजनक शब्दों और इससे मिलते जुलते शब्दों को हटाने को कहा गया है. इसके अलावा CBFC ने फिल्म में शराब के ब्रांड्स के नाम बदलने और रिप्लेस करने को कहा गया है. फिल्म में एक जगह पोलियो शब्द का इस्तेमाल हुआ था. सेंसर बोर्ड ने इस शब्द को भी हटाने के निर्देश दिए.

डिलीट करवाए गए तीन सीन

फिल्म में सीन में बदलाव के साथ साथ सीट काटने के भी निर्देश दिए गए हैं. इमरान हाशमी का एक सीन है इसमें एक महिला को बच्ची को सेक्शुअली असॉल्ट करते दिखाया गया है. सेंसर बोर्ड ने इस सीन को काटने का निर्देश दिया. फिल्म में यह सीन तीन बार दिखाया गया. तीनों ही जगह इस सीन को डिलीट करने को कहा गया. इसके अलावा कुछ डायलॉग्स में महिला और बच्ची को बुरा भला कहा गया है. बोर्ड ने इनमें भी बदलाव करने के निर्देश दिए. बता दें कि 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा के लीड रोल वाली ये फिल्म फाइनल एडिट्स के बाद 2 घंटे 23 मिनट की है. 

यह भी पढ़ें: केंडल जेनर ने बीच वीयर के साथ पहना ओम छपा सारोंग, पोस्ट पर मचा बवाल, भड़का भारतीय फैन्स का गुस्सा- पवित्र 'ओम' फैशन की चीज नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gunmaaster G9, Emraan Hashmi, Genelia D'Souza, Hindi News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com