हाल ही में टोनी कक्कड़ का नया गाना ‘साथ क्या निभाओगे' (Saath Kya Nibhaoge) रिलीज हुआ है, जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इसके म्यूजिक वीडियो में सोनू सूद और निधि अग्रवाल नजर आए हैं और इस गाने के साथ गाने के ओरिजिनल सिंगर अलताफ राजा ने भी एक जबरदस्त कमबैक किया है. यह गाना इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है. ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टोनी कक्कड़, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह इस गाने पर डांस कर रहे हैं.
वीडियो को रोहनप्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें तीनों इस गाने पर डांस करते हुए देखे जा सकते हैं. रोहनप्रीत ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘ये यकीनन सॉन्ग ऑफ द ईयर है. आप दोनों को प्यार. भाई मैं आपके हर एक गाने से प्यार करता हूं'. रोहनप्रीत सिंह द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की भी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘अमेजिंग सॉन्ग टोनी भाई'. एक अन्य ने लिखा है, 'ये ट्रायो कमाल है'. वहीं फैन्स दिल और फायर वाले इमोजी के जरिए भी वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक यू-ट्यूब पर 7.8 मिलियन से भी अधिक व्यूज आ गए हैं. गाने को देसी म्यूजिक फैक्ट्री द्वारा रिलीज किया गया है. गाने को टोनी कक्कड़ ने लिखा है और इसे अलताफ राजा के साथ मिलकर गाया भी है. टोनी का यह गाना उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है. वे इसे बाकी गानों से हटकर व बेहतर बता रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं