विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2024

Priyanka Chopra का 42वां बर्थडे, निक जोनस ने शेयर की पत्नी की खूबसूरत तस्वीरें तो फैंस बोले- आप लकी हैं जीजू

Nick Jonas Wishes Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के 42वें बर्थडे पर पति निक जोनस ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया है.

Priyanka Chopra का 42वां बर्थडे, निक जोनस ने शेयर की पत्नी की खूबसूरत तस्वीरें तो फैंस बोले- आप लकी हैं जीजू
निक जोनस ने पत्नी Priyanka Chopra को किया बर्थडे विश
नई दिल्ली:

Nick Jonas Wishes Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर पूरी दुनिया में उनके फैंस और सेलेब्स बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस के पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने भी पत्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की कुछ स्टनिंग फोटो शेयर की हैं और एक स्पेशल मैसेज भी शेयर किया है. इसके बाद फैंस ने हार्ट इमोजी की जहां बहार लगा दी है तो वहीं सिंगर को लकी जीजू बताया है. 

इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरों के साथ कैप्शन में निक जोनस ने लिखा, आप जैसी महिला हैं. मैं कितना भाग्यशाली हूं. जन्मदिन मुबारक हो, मेरा प्यार.

पहली तस्वीर में पीले कलर के स्विमसूट में प्रियंका चोपड़ा पूल में नजर आ रही हैं. दूसरी फोटो में  समंदर किनारे कपल एक दूसरे को किस करते हुए दिख रहे हैं. तीसरी फोटो में ग्रीन कलर के आउटफिट में धूप में सोफे पर बैठे पोज देते हुए एक्ट्रेस नजर आ रही हैं. चौथे यूजर में शाम ढलते हुए कपल हाथों में हाथ थामे नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मुलाकात ग्रैंड फैशन इवेंट मेट गाला 2017 में हुई थी, जहां दोनों ने डिज़ाइनर राल्फ लॉरेन का प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद कपल ने 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में शादी की. जबकि जनवरी, 2022 में बेटी मालती मैरी का सरोगेसी के जरिए कपल ने स्वागत किया. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकी हैं. जबकि वह इन दिनों द ब्लफ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसका अपडेट वह आए दिन इस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nick Jonas, Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Birthday, Nick Jonas Wishes Priyanka Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com