विज्ञापन

जैकलीन-सुनंदा को बचाते में एक्टर को आई गंभीर चोटें, पढ़ें 'मर्डर 2' की शूटिंग से जुड़ा मजेदार किस्सा

एक्टर ने कहा की शूटिंग के वक्त मैं अपने को-स्टार का बहुत ध्यान रखता हूं. शॉट के दौरान जैकलिन और सुनंदा को बचाते समय मुझको काफी चोटें आईं.

जैकलीन-सुनंदा को बचाते में एक्टर को आई गंभीर चोटें, पढ़ें 'मर्डर 2' की शूटिंग से जुड़ा मजेदार किस्सा
जैकलिन-सुनंदा को बचाते में एक्टर को आई चोटें
नई दिल्ली:

Delhi: फिल्म मर्डर 2 (Murder 2) साल 2011 कि वो सुपरहिट फिल्म थी. जहां बॉलीवुड को एक सुपरस्टार जैकलिन फर्नांडीज मिली थी. बता दें, यह जैकलिन की तीसरी फिल्म थी, इससे पहले एक्ट्रेस ने फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में जैकलिन, अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख के साथ नजर आई थीं. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद एक्ट्रेस की साल 2010 में फिल्म जाने कहां से आई है रिलीज हुई थी. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म में जैकलिन की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई. बाद में साल 2011 जैकलिन के लिए गुड लक साबित हुआ, क्योंकि उनकी फिल्म मर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए. उनके किरदार की जमकर तारीफ हुई. फिल्म में एक्ट्रेस के साथ इमरान हाशमी भी नजर आए थे. लेकिन इस फिल्म में सबसे ज्यादा वाहवाही प्रशांत नारायण (Prashant Narayan) ने लूटी, फिल्म में उन्होंने एक ट्रांसजेंडर साइको किलर का किरदार निभाया था, जो प्रॉस्टिट्यूट को बुलाकर उनकी हत्या करता है. हाल ही में प्रशांत नारायण ने एनडीटीवी से बात की और फिल्म के पुराने किस्सों को याद किया.

यह भी पढ़ें: जेनिफर विंगेट की हल्दी सेरेमनी का वीडियो आया सामने, 16 जुलाई को UK में बिजनेसमैन करेंगी शादी

एक्टर को आई चोटें

प्रशांत नारायण ने कहा कि समय का बिल्कुल भी पता नहीं चलता. अगर आपका काम काबिले तारीफ हो तो आप कहीं भी जाओ, लोग आपके काम की तारीफ करते ही हैं. मर्डर 2 साल 2011 में रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म को आज साल 2026 में भी लोग याद करते हैं. आपके काम की हमेशा वैल्यू होती है. काफी लोग मुझसे कहते हैं कि साल 2011 के बाद में ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आया. मैं इतना कह सकता हूं कि मैं काम बहुत ही लिमिटेड करता हूं, जो काम मुझे अच्छा लगता है मैं वही करता हूं. मैं एक्टिंग के अलावा दूसरी चीजों को भी समय देता हूं. मैं कोई सरकारी अफसर नहीं हूं कि मुझे रोज ऑफिस जाना पड़े. जो काम मुझे अच्छा लगता है, मैं वही करता हूं. एक्टर ने आगे कहा की फिल्म में मेरे काफी वायलेंस सीन हैं, जिसमें मैं लड़कियों को मारता हूं. मैं इतना कह सकता हूं कि मैं शूट के वक्त खुद से ज्यादा अपने को-एक्टर का ध्यान रखता हूं, कहीं मेरी वजह से उनको चोट ना पहुंच जाए. यही असली एक्टिंग होती है. शूट के दौरान मुझे जैकलिन और सुनंदा को बचाते-बचाते खुद बहुत चोटें आई थीं. आप असली एक्टर तभी होते हो, जब दूसरों का ध्यान रखो.

यह भी पढ़ें: रामायणम में शूर्पणखा बनी रकुल प्रीत सिंह, प्रमोशन इवेंट में लूटी लाइमलाइट, गोल्डन साड़ी में लगीं गॉर्जियस

कम काम करो, लेकिन अच्छा करो

एक्टर ने कहा कि मैंने जो धीरज पांडे का किरदार निभाया था, वह लोगों की जहन में घुस गया था. अगर आप ओवर एक्टिंग या चिल्लाकर कोई भी किरदार निभाते हो तो उसको ज्यादा नहीं देखा जाता. कुछ लोगों ने मर्डर 2 थिएटर में 100 बार देखी थी. बस में इतना कहना चाहता हूं कि कम काम करो, लेकिन अच्छा करो. अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें प्रशांत नारायण ने एक साइको किलर का किरदार निभाया है. जो की एक ट्रांसजेंडर होता है. अगर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 67 करोड़ के आसपास का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. फिल्म साल 2011 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी. एक्ट्रेस जैकलिन इस फिल्म को करने के बाद काफी बड़ी फिल्मों में नजर आई. जिनमें हाउसफुल 2, किक, जुड़वा जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. यह फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं. जिसके बाद जैकलिन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. जैकलिन इन दिनों अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और यह एक नया रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ रही है. अब दर्शकों को जैकलिन की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Prashant Narayanan, Murder 2 Actor, Murder 2 Villain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com