शनिवार को नई दिल्ली में 'रामायणम: पार्ट 1' के प्रमोशन की शुरुआत हुई. इस इवेंट में फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के मेहमान भी शामिल हुए. इवेंट में, फिल्म में सीता का किरदार निभाने वालीं साई पल्लवी बेहद खूबसूरत सिल्क साड़ी में पहुंचीं. फिल्म में राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर भी शानदार लुक में नजर आए. लेकिन इनके बीच मेहफिल लूट ली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने. रकुल ट्रेडिशनल लुक में छा गईं. रकुल फिल्म में शूर्पणखा के रोल में नजर आएंगी.
रकुल का ट्रेडिशनल लुक छाया
इवेंट में पहुंची रकुल प्रीत सिंह मस्टर्ड-येलो सिल्क साड़ी और उस पर बारीक कढ़ाई वाले स्ट्रैपलेस ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को सोने और डायमंड की जूलरी से और भी शानदार बनाया, जिसमें चूड़ियां, अंगूठियां, कमरबंद, चोकर नेकलेस और खूबसूरत चेन वाले इयररिंग्स शामिल थे. हल्के वेवी बाल और मिनिमल मेकअप उनके शानदार एथनिक लुक पर खूब जंच रहे थे.
यह भी पढ़ें- लंदन में कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ बनी अभिषेक बच्चन की हीरोइन, 24 साल बाद ऐसी दिखती है'ओम जय जगदीश' की पूजा
रकुल ने लिखी दिल की बात
रकुल ने अपने इस खूबसूरत फोटोशूट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'एक ऐसी चीज का हिस्सा बनना सम्मान की बात है जो जिंदगी और सिनेमा से भी कहीं बड़ी है. उन्होंने आगे लिखा, 'हमारा इतिहास, हमारी विरासत, हमारी रामायण. हम दुनिया के सामने भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, यह एहसास सचमुच शब्दों से परे है.' आप सभी के हमारे साथ इस दुनिया में कदम रखने का बेसब्री से इंतजार है.'
'रामायणम' दो हिस्सों में बनी फिल्म है, जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. इसमें रणबीर कपूर राम के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में और यश रावण के रोल में नजर आएंगे.
इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर, विवेक ओबेरॉय और दूसरे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में आएगा. फिलहाल, फिल्म का ट्रेलर 18 जुलाई को एक इवेंट में प्राइवेट तौर पर दिखाया गया था, लेकिन इसका वर्ल्ड प्रीमियर 24 जुलाई को 'कॉमिक-कॉन इंटरनेशनल: सैन डिएगो' में होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं