विज्ञापन

जेनिफर विंगेट की हल्दी सेरेमनी का वीडियो आया सामने, 16 जुलाई को UK में बिजनेसमैन करेंगी शादी

यूके में अपने बिजनेसमैन ब्याफ्रेड के साथ 16 जुलाई को क्रिशचियन वेडिंग करने जा रही टेलीवीजन एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की हल्दी की रस्म का वीडियो सामने आया है.

जेनिफर विंगेट की हल्दी सेरेमनी का वीडियो आया सामने, 16 जुलाई को UK में बिजनेसमैन करेंगी शादी
Jennifer Winget and William Ishmael haldi video
instagram

Jenifer Winget Haldi video: बी-टाउन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट दूसरी बार दुल्हन बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह कल, यानी गुरुवार, 16 जुलाई को UK में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से क्रिश्चियन वेडिंग सेरेमनी में शादी करेंगी. यह एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें सिर्फ उनके करीबी लोग ही मौजूद रहेंगे.

 4 जुलाई को भारत में की थी हल्दी सेरेमनी

शादी की रस्मों की तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं, जिसमें विलियम और जेनिफर विंगेट की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी शामिल हैं. विलियम और जेनिफर विंगेट ने 4 जुलाई को भारत में अपनी हल्दी सेरेमनी मनाई और अब फैंस को इसके बारे में पता चल रहा है.

हल्दी का विडियो

 सिंगापुर के जाने-माने बिज़नेसमैन की लिस्ट में शामिल है नाम 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी पक्की होने से पहले ही जेनिफर विंगेट का नाम बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ जोड़ा जा रहा था.दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं. प्रोफेशनली, विलियम सिंगापुर में रहते हैं और अभी MHC डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह अक्टूबर 2022 से कंपनी के साथ हैं.

 14 साल पहले करण ग्रोवर से की थी पहली शादी

जेनिफर विंगेट की पर्सनल लाइफ की अगर बता करें तो यह उनकी दूसरी शादी होगी. उनकी पहली शादी अपने 'दिल मिल गए' के को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से हुई थी. हालांकि, उनकी यह शादी दो साल के अंदर ही खत्म हो गई और 2014 में वे अलग हो गए. 

1995 में टेलीवीजन की थी करियर की शुरूआत

जेनिफर विंगेट का करियर भारतीय टेलीविजन का सबसे सफल रहा है, जिसकी शुरुआत 1995 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' से हुई थी。 उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद', और 'बेपनाह' जैसे हिट शोज़ में अपने शानदार अभिनय से घर-घर में विशेष पहचान बनाई है.

यह भी पढ़ें: जेनिफर विंगेट कल विलियम इश्माएल से करेंगी शादी, UK में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में होंगे एक दूजे के

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jenifer Winget, William Ishmael, Wedding Bells, Bollywood News, Entertainmen News 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com