विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2024

Munjya Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की मैदान पर भारी पड़ी मुंज्या, तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़

Munjya Box Office Collection Day 3: मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस रिलीज हो चुकी है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्मी है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मुंज्या शरवरी, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं.

Munjya Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की मैदान पर भारी पड़ी मुंज्या, तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़
Munjya Box Office Collection Day 3
नई दिल्ली:

Munjya Box Office Collection Day 3: मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस रिलीज हो चुकी है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्मी है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मुंज्या शरवरी, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. मुंज्या भारत की पहली सीजीआई (कंप्यूटर-जनरेटेड इमेजरी) फिल्म है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. बीते दिन तीन में मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है. रविवार को इस फिल्म सबसे ज्यादा कमाई की है. 

मुंज्या ने अपने पहले दिन चार करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. जिसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ी और 7.25 करोड़ रुपये कमाए. रविवार यानी तीसरे दिन मुंज्या के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शानदार इजाफा देखने को मिला. इस फिल्म ने रविवार को आठ करोड़ रुपये की कमाई की है. अपने पहले वीकेंड में मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. हालांकि कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि वीक डेज में मुंज्या की कमाई में गिरावट देखने को मिल सकती है. 

मुंज्या का निर्देशन आदित्या सरपोतदार ने किया है. खास बात यह है कि मुंज्या ने तीन दिन में कमाई के मामले में अजय देवगन की मैदान, कुणाल खेमू की मडगांव एक्सप्रेस और राजकुमार राव की मिस्टर एंड मिसेज माही को पीछे छोड़ दिया था. इतना ही नहीं मुंज्या ने लव सेक्स और धोखा 2, दो और दो प्यार, रसलाम से जैसे फिल्मों से भी ज्यादा कमाई कर ली है. इन सभी फिल्मों ने अपने शुरुआती दिन में 19.25 करोड़ रुपये से कम की कमाई की है. ऐसे में देखा जाएगा तो मुंज्या कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम कर रही है. आने वाली वीकेंड में मुंज्या की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है. 


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Munjya, Munjya Box Office Collection Day 3, Munjya Box Sunday Office Collection, Munjya Third Day Box Office Collection, Munjya Box Office Collection Day 1, Munjya Box Office Collection Day 2, Munjya Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com