पॉपुलर एक्टर मुकेश खन्ना ने स्टैंडअप कॉमीडियन वीर दास पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि मुंह काला कर गधे पर बैठाकर घुमाने वाली बात उन्होंने वीर दास के लिए कही थी. मुकेश खन्ना ने वीर के उस बयान पर नाराजगी जाहिर की जिसमें वीर ने कहा था कि भारत में दो तरह के भारत हैं सुबह देवी की पूजा होती है और रात को रेप होता है.
मुकेश खन्ना कहते हैं, मैंने कहा था वीर दास का नाम बदलकर कायर दास रख देना चाहिए. उसने कैनेडी हॉल में कहा था भारत में दो तरह के भारत हैं सुबह देवी की पूजा होती है और रात को रेप होता है. पकड़कर मारना चाहिए उसको. जो मैंने उस वक्त कहा था जो मैंने समय रैना के लिए कहा था वह समय के लिए नहीं कहा था वह मैंने इसके लिए कहा था कि उसे गधे पर बैठा कर, मुंह काला करके उसे देशभर में घुमाओ. विदेश में जाकर ऐसी बातें करते हो. जहां का खाते हो, जहां रहे हो उसके लिए ऐसा बोलते हो. वहां ऐसी बातें करते हो मेरा देश ऐसा है...वैसा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वंदे मातरम पर भी बोले मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने वंदे मातरम को राष्ट्रीय गान बनाए जाने पर भी बात की. उन्होंने कहा वे चाहते हैं कि वंदे मातरम भारत का राष्ट्रीय गान बने क्योंकि इसे सुनने के बाद अपनी मातृभूमि के आगे सिर झुकाने का मन करता है. उन्होंने कहा, वंदे मातरम भी एक ऐसा मुद्दा है जिसे बेवजह तूल दिया गया. मेरी बातों को वायरल कर दिया गया है. वंदे मातरम गाना जो है जिसमें हम मातरम झुक के कहते हैं 'हे मां हम तुम्हारी वंदना करते हैं.'
यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने शेयर की पुरानी फोटो, खुद उड़ाया अपना मजाक बोले - 55 साल बीत गए, चेहरे बदल गए और बाल भी चले गए
बता दें कि मुकेश खन्ना एक पॉपुलर हस्ती हैं. उन्होंने ही दूरदर्शन पर शक्तिमान जैसे पॉपुलर सुपर हीरो शो की शुरुआत की थी. वह ना केवल छोटे पर्दे पर बल्कि बड़े पर्दे पर काफी सक्रीय रहे हैं. मुकेश खन्ना के यादगार किरदारों में शक्तिमान, महाभारत के भीष्म पितामाह का किरदार शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं