टीवी की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) को सोशल मीडिया पर अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है. मौनी के हर एक पोस्ट को उनके फैन्स बहुत पसंद भी करते हैं. इसी क्रम में एक्ट्रेस का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक गाने पर बेहद ही खूबसूरत एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. मौनी (Mouni Roy Video) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपने-अपने कमेंट्स देने लगे हैं.
मौनी ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वे इन दिनों ट्रेंड कर रहे गाने ‘कजरा मोहब्बत वाला' पर शानदार एक्सप्रेशन देती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में मौनी ब्लू कलर के सूट, खुले बाल और उसके साथ कानों में बड़े-बड़े इयरिंग्स के साथ कमाल लग रही हैं. वीडियो में मौनी की दिलकश अदाएं देखते ही बन रही हैं. इसे शेयर करते हुए मौनी ने ‘आंखों में प्यार लेके' कैप्शन दिया है. कुछ ही देर में इसे 28 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. लोग इस पर एक्ट्रेस की तारीफों की पुल बांध रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
मौनी के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘हाय नजर ना लगे'. तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘आउटस्टैंडिंग माय डियर मौनी'. इसके अलावा लोग मौनी के वीडियो पर दिल और फायर वाले इमोजी बनाकर भी अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं. बात करें मौनी के करियर की तो वे टीवी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री हैं, जो बॉलीवुड में भी फिल्म ‘गोल्ड' से डेब्यू कर चुकी हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र' उनकी अगली फिल्म है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं