विज्ञापन

कौन है अनुपम खेर की पहली पत्नी, एक दिन में टूटी शादी, भाई राजू ने कहा- वो बहुत सीधा था

किरण खेर से पहले अनुपम खेर ने एक्ट्रेस मधुमालती से शादी की थी, जिसके बारे में राजू खेर ने बताया और कहा- वह दोनों दो या तीन साल तक साथ रहे.

कौन है अनुपम खेर की पहली पत्नी, एक दिन में टूटी शादी, भाई राजू ने कहा- वो बहुत सीधा था
अनुपम खेर ने मंदिर में पहली पत्नी से शादी की थी- भाई का दावा

अनुपम खेर की पत्नी किरन खेर के बारे में तो सभी जानते हैं. लेकिन क्या आपको बता है कि उनकी पहली शादी भी हुई है, जो कुछ दिन ही चल पाई. इसके बारे में एक्टर के भाई राजू खेर ने बताया. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कैसे अनुपम खेर और उनकी पहली पत्नी, जो जानी मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने एक-दूसरे को दो या तीन साल ही डेट किया और लखनऊ के एक मंदिर में शादी कर ली. ताकि अनुपम थोड़ी देर में चले जाएं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अनुपम खेर की पहली पत्नी मधुमालती कपूर हैं, जो बॉलीवुड और टीवी के कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं. 

अनुपम खेर ने मंदिर में की थी शादी

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में राजू खेर ने खुलासा किया कि अनुपम खेर शादी से मैरिज के तुरंत बाद निकल गए थे. उन्होंने कहा कि एक्टर ने एक या दो दिन लखनऊ में बिताए और फिर शिमला लौट गए. इसके बाद वह दिल्ली पहुंचे. राजू खेर ने कहा, यह एक दिन में खत्म हो गई. उनकी शादी लखनऊ के एक मंदिर में हुई. अगले दिन वह वहां से यह कहकर चले गए. मैं यहां नहीं रह सकता. अनुपम कुछ दिनों के लिए शिमला आया और फिर दिल्ली चला गया. 

ये भी पढे़ं- संजय दत्त को भारत में अब नहीं महसूस होती शांति, मुन्नाभाई बन ट्रंप को दिया मैसेज, कहा- ट्रंप मामू अपुन आ रेला है जादू की झप्पी देने

परिवार को नहीं थी शादी की जानकारी 

राजू ने आगे कहा, वह दोनों दो या तीन साल तक साथ रहे. वह पहुंचीं और कहा, चलो शादी करते हैं. उन्होंने कहा, हां चलो कल करते हैं और दोनों ने शादी कर ली. वह एक या दो दिन वहां रहे होंगे और निकल गए. अनुपम ने जब शादी की थी तो परिवार में कोई भी नहीं जानता था और उन्हें अहसास भी नहीं हुआ कि दोनों ने शादी कर ली. 

आगे उन्होंने कहा, अनुपम उस समय बहुत सीधा साधा था. जबकि मधु जी बहुत स्ट्रॉन्ग महिला थी. वही जानते हैं कि दोनों के बीच क्या हुआ. मैं उसमें घुसना नहीं चाहता. मैंने सोचा यह वह जिंदगी है, जिसे उसे जीना है. अगर उसे मेरी जरुरत होगी भाई के तौर पर तो मैं हमेशा खड़ा रहूंगा. 

अनुपम खेर की पहली पत्नी के बारे में 

हिंदी सिनेमा में करियर की शुरूआत में अनुपम खेर ने शादी की थी. वहीं उस समय 1984 में महेश भट्ट की सारांश से डेब्यू करने के लिए वह मुंबई आ गए थे. मधुमाल्ती ने अनुपम खेर से अलग होने के बाद राइटर डायरेक्टर रंजीत कपूर से शादी की. वहीं दोनों के बच्चे भी हैं. जबकि मधु मालती एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं. 

ये भी पढे़ं- Sigma Box Office Collection Day 2: सीएम थलपति विजय का मिला सिग्मा को सपोर्ट,  बेटे जेसन विजय की डेब्यू फिल्म ने दो दिन में वसूले इतने करोड़ 
  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Kher, Raju Kher, Anupam Kher First Wife, Madhumalti Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com