नवरात्रि के पावन त्योहार की शुरुआत होने जा रही है. 11 अक्टूबर 2026 से पूरे देश में इस पर्व धूम रहेगी. जगह-जगह पंडाल तो सजते ही हैं साथ ही साथ घरों में भी माता रानी का स्वागत किया जाता है. ऐसे मौकों पर भजन और भक्ति गीत की खासी अहमियत होती है. सुबह से लेकर शाम तक माता की आरती और उनकी भक्ति में लीन भक्तों के लिए हम एक ऐसी भेंट लेकर आए हैं जिसे अगर सुबह सुन लें तो मन भावुक हो उठता है. इस भजन को खासतौर से सुबह के वक्त खूब सुना जाता है क्योंकि भजन की शुरुआत ही अम्बे मां को सुबह होने की जानकारी देने के साथ होती है.
ऐसे में यह भजन और खास हो जाता है. हम बात कर रहे हैं अम्बे मां के भजन 'भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे' की. इस भजन के बोल बलबीर निर्दोष ने लिखे थे और इसे नरेंद्र चंचल ने अपनी आवाज से अमर बना दिया. बता दें कि नरेंद्र चंचल भक्ति गीत गाने के लिए जाने जाते थे लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए भी गीत गाए. वे कई आईकॉनिक भजन गाने के लिए जाने जाते है. नरेंद्र चंचल के चर्चित भक्ति गीतों की बात करें तो इनमें चलो बुलावा आया है, तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, अम्बे तू है जगदम्बे काली, संकट मोचन नाम तिहारो, राम से बड़ा राम का नाम शामिल है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्तूबर 1940 को पंजाबी हिंदू फैमिली में हुआ. पारिवारिक माहौल भक्ति भाव से भरा था इसलिए उन्हें भजन और आरती गाने की प्रेरणा मिली. लंबे संघर्ष के बाद साल 1973 में उन्हें फिल्म बॉबी में 'बेशक मंदिर मस्जिद' गाने को मिला. उन्होंने भक्ति संगीत की दुनिया में बड़ा नाम कमाया. नरेंद्र चंचल हर साल 29 दिसंबर को वैष्णो देवी मंदिर जाया करते थे और साल के आखिरी दिन वहां परफॉर्म करते थे. इस लीजेंड्री भजन सिंगर में साल 2021, 22 जनवरी को 80 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. उनका निधन एज रिलेटेड हेल्थ इश्यू के चलते हुआ. आज नरेंद्र चंचल हमारे बीच नहीं हैं लेकिन शायद ही दुर्गा मां का कोई ऐसा पंडाल हो जहां उनकी आवाज में भजन ना बजें.
यह भी पढ़ें: 41 साल पुराना गाना जो हर किसी को लगा बकवास, बदली गुमनाम सिंगर की जिंदगी, बना दिया दूसरा मोहम्मद रफी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं