विज्ञापन

हाउसवाइफ बनने के लिए 34 की उम्र में की शादी, दांव लगाया करियर, शाहरुख-शाहिद-अक्षय की हीरोइन, रेडियो जॉकी से हुआ प्यार

इस लड़की ने शाहरुख-शाहिद-अजय-संजय संग फिल्में की, लेकिन अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ दी. ये लड़की आज परफेक्ट हाउसवाइफ हैं और बाकी लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं. इन्होने बॉलीवुड की चमकती धमकती दुनिया छोड़ एक साधारण शख्स से शादी रचाई.

हाउसवाइफ बनने के लिए 34 की उम्र में की शादी, दांव लगाया करियर, शाहरुख-शाहिद-अक्षय की हीरोइन, रेडियो जॉकी से हुआ प्यार
स्कूल ड्रेस में दिख रही लड़की टॉप एक्ट्रेस

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ऐसी है, जिन्हें करियर की शुरुआत से ही सफलता मिली और शोहरत ने उनके कदमों को चूमा, लेकिन वह जल्द ही इंडस्ट्री को टाटा बाय-बाय करके चली गई. उन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं ये, जिन्होंने बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर शाहिद कपूर के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म की, इसके बाद शाहरुख खान से लेकर संजय दत्त, अजय देवगन और सनी देओल के साथ भी फिल्म की, लेकिन कुछ ही समय में इन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और अपनी फैमिली लाइफ में खुशी-खुशी रहने लगी. तो चलिए हमें गेस करके बताइए कि बॉलीवुड की यह सेलिब्रिटी कौन है?

फोटो में दिख रही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस 

इस थ्रोबैक पिक्चर को जरा गौर से देखिए. इसमें एक प्यारी सी लड़की स्कूल यूनिफॉर्म पहनी आपको नजर आ रही होगी, क्या आप इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा पाए हैं कि यह कौन है? अगर नहीं, तो अपने दिमाग पर जरा सा जोर डालिए. चलिए एक हिंट हम आपको दे देते हैं कि यह शाहिद कपूर के साथ एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन फिल्में कर चुकी हैं और उनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है. अगर आप अभी भी गेस नहीं कर पाए तो आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अमृता राव हैं.

शाहरुख-अक्षय के साथ किया काम 

अमृता राव ने 2007 में तेलुगु फिल्म अतिधि में काम किया था. इससे पहले 2002 में वह अब के बरस फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि उनकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 2003 में आई इश्क विश्क रही, जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर के साथ शानदार अभिनय किया था. इसके बाद शाहिद कपूर के साथ वह फिल्म विवाह और वाह लाइफ हो तो ऐसी फिल्म भी कर चुकी हैं. अमृता मैं हूं ना, जॉली LLB जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: मैं धर्मेंद्र का बेटा हूं...कहकर भावुक हुए बॉबी देओल, पापा धर्मेंद्र के जाने के 6 महीने बाद भी नहीं सूखे आंसू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrita Rao, Amrita Rao Childhood Photo, Amrita Rao Latest Photo, Vivah Actress, Amrita Rao Young Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com