मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की है. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फोटो में मलाइका अपनी मां और बहन अमृता अरोड़ा के साथ पूरी तरह से ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका (Malaika Arora) ने कैप्शन में लिखा- आज मां का बर्थडे है तो हम शांत कैसे रह सकते हैं. इस फोटो में मलाइका और उनकी बहन का अंदाज देखने लायक है. दोनों लहंगा पहनी हुई है. हमेशा अपनी फिटनेस और ग्लैमरस स्टाइल की वजह से चर्चा में रहने वाली मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की यह फोटो फैन्स को खूब पसंद आ रही है और वह इस फोटो के नीचे रिएक्शन भी दे रहे हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की फोटो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. और इसी का नतीजा है इस फोटो पर अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा फिल्मों से ज्यादा अपनी स्टाइलिंग सेंस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं.
बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने डांस के जरिए जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 'छैंया छैंया' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे सुपरहिट सॉन्ग उन्होंने दिए हैं. अपने डांस के साथ-साथ वह अपने लुक्स और स्टाइल से भी लोगों का खूब ध्यान खींचती हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा बतौर जज इंडियाज बेस्ट डांसर में दिखाई दी थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं