इसमें कोई शक नहीं है कि मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे ब्यूटीफुल और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं. सोशल मीडिया पर उनकी स्टनिंग और सिज़लिंग तस्वीरें अक्सर धमाल मचा देती हैं. मलाइका भी इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को अपडेटेड और बांधे रखने के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में छैय्या छैय्या गर्ल ने अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को देख कर ये कहा जा सकता है कि मलाइका बढ़ती उम्र के साथ दिन ब दिन और जवां होती जा रही हैं. ऐज इज जस्ट अ नंबर, लगता है जैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के लिए ही यह बात कही गई है.
हाल ही में मलाइका की इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर को देखकर यकीनन आप भी यही कहेंगे. दरअसल मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर अपनी एक लेटेस्ट फोटो अपलोड की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. अपनी इस लेटेस्ट तस्वीर में मलाइका डार्क पिंक कलर के शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. कॉलर और बेल्ट का कॉम्बिनेशन मलाइका की ड्रेस को बहुत ही स्टाइलिश बना रहा है. सीढ़ियों पर खड़ी मलाइका किलिंग पोज़ देती हुई दिखाई दे रही हैं. खुले हुई ज़ुल्फ़ें, चेहरे की मासूमियत और परफेक्ट फिगर देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि मलाइका की उम्र 40 प्लस है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मलाइका ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही 'द लेबल लाइफ' को भी टैग किया है. मलाइका ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'अपने वॉर्डरोब में नए कलर्स को ऐड करने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए और ये कलर इस समर परफेक्ट चॉइस हो सकता है'. एक बार फिर फैंस मलाइका के इस तस्वीर पर जमकर प्यार की बारिश कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा है, 'बॉलीवुड की सबसे प्रीटीएस्ट वीमेन'. वहीं अधिकतर फैंस मलाइका को गॉर्जियस, ब्यूटीफुल, प्रिटी और ग्लैमरस बता रहे हैं. इसके अलावा मलाइका को देखकर फैंस रेड हार्ट और हॉट इमोजी भी पोस्ट कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं