विज्ञापन

अरबाज खान की भतीजी सिपारा की पहली बर्थडे पार्टी में पहुंचा पूरा परिवार,  अंकल सलमान, सोहेल और बुआ अर्पिता ने बढ़ाई पार्टी की रौनक 

Sipaara Khan Birthday : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सोमवार रात मुंबई में अपने भाई अरबाज खान और भाभी शुरा खान की बेटी सिपारा के पहले जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे.

अरबाज खान की भतीजी सिपारा की पहली बर्थडे पार्टी में पहुंचा पूरा परिवार,  अंकल सलमान, सोहेल और बुआ अर्पिता ने बढ़ाई पार्टी की रौनक 
Sipaara Khan Birthday : अरबाज खान की भतीजी सिपारा की पहली बर्थडे पार्टी में पहुंचा पूरा परिवार
नई दिल्ली:

Sipaara Khan Birthday : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सोमवार रात मुंबई में अपने भाई अरबाज खान और भाभी शुरा खान की बेटी सिपारा के पहले जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे. परिवार के इस छोटे से जश्न में खान परिवार के कई सदस्य बच्ची का पहला जन्मदिन मनाने के लिए एक साथ आए. सिपारा का जन्म 5 अक्टूबर, 2025 को हुआ था और परिवार उसके एक साल का होने का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुआ. सलमान वेन्यू पर बेहद स्टाइलिश लुक में पहुंचे. वाइन रंग की फुल-स्लीव टी-शर्ट और डार्क रंग की डेनिम पहने हुए, एक्टर ने अपने सिग्नेचर सनग्लासेस और एक्सेसरीज के साथ अपना लुक पूरा किया.

यह भी पढ़ें-  आदित्य धर- यामी गौतम ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को बनाया आशियाना, खूबसूरत घर की तस्वीरें मोह लेंगी मन 

सलमान के माता-पिता, सलीम खान और सलमा खान भी वहां मौजूद थे. सलीम अपनी बीमारी से ठीक होने के बाद अपनी पत्नी के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए. सलमान के भाई-बहन सोहेल खान और अर्पिता खान शर्मा भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जश्न में शामिल हुए. जानकारी के लिए बता दें कि सिपारा, अरबाज खान और शुरा खान की पहली संतान है. इस कपल ने दिसंबर 2023 में एक निजी समारोह में शादी की थी और अक्टूबर 2025 में उनकी बेटी का जन्म हुआ. कपल ने अब तक अपनी बेटी को लोगों की नजरों से दूर रखा है और उसका चेहरा सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया.

यह भी पढ़ें- जेल के दिनों को संजय दत्त ने किया याद, बोले- उन्हें लगा था मेरा हौसला टूट जाएगा

सलमान खान की बात करें तो एक्टर अपने सभी भतीजे-भतीजियों और भांजे-भांजियों के बहुत करीब हैं. परिवार के बच्चे भी अपने चाचा के लिए वैसा ही प्यार दिखाते हैं. अरहान खान और निर्वाण खान अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने चाचा सलमान के साथ बिताए पलों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सलमान अभी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के बीसवें सीजन को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि' में भी नजर आएंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sipaara Khan, Arbaaz Khan Daughter Latest Updates, Arbaaz Khan Daughter Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com