मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. मलाइका बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. वह फिटनेस की रेस में हमेशा खुद तो आगे रहती ही हैं, साथ ही फैंस को भी हमेशा फिट रहने की सलाह देती हैं. लेकिन कभी-कभी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ऐसा अंदाज भी दिखाती हैं, जिससे लोग हैरान रह जाते हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनकी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) भी नजर आ रही हैं. दोनों बहने फोटो में फूड इंज्वॉय करती नजर आ रही हैं.
टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन के बर्थडे पर किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है. मलाइका ने तस्वीरों को शेयर कर लिखा: "हमारा टेबल सज गया है. अंतत: 5 महीने के बाद हम सभी अपने माता-पिता के घर ओणम (Onam) के मौके इकट्ठा हुए हैं. धन्यवाद मां इस प्यार के लिए." मलाइका अरोड़ा द्वारा शेयर की गई फोटो में देखा जा सकता है कि खाने का टेबल पूरी तरह से भर हुआ है और दोनों बहने परिवार से साथ मिलकर फूड इंजवॉय कर रही हैं. मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों पर फैन्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं.
Shefali Jariwala ने दिखाया खूबसूरत अंदाज, घर की छत पर मुंबई की बारिश में झूमती आईं नजर- देखें Video
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) वैसे भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. उन्होंने बॉलीवुड में बहुत सारे आइटम सॉन्ग किए हैं, जिसमें छैंया छैंया प्रमुख है. साल 2000 में कई फिल्मों में आइटम नंबर करने के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में कैमियो अपियरेंस भी किए. 2008 में उन्होंने पहला बड़ा रोल फिल्म ईएमआई में मिला जो कि बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. साल 2010 में उन्होंने फिल्म दबंग का आइटम सांग मुन्नी बदनाम हुई किया मलाइका टेलीविजन शो नच बलिए में तीन जज में से एक के रूप में दिखाई दीं. इसके अलवा वो झलक दिखला जा, इंटियाज गॉट टैलेंट, जरा नचके दिखा जैसे शो में भी जज की भूमिका निभा चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं