माहिरा खान पाकिस्तानी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं. भारत में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. पहले तो वो केवल अपने टीवी ड्रामा की वजह से यहां पहचानी जाती थीं लेकिन शाहरुख खान के साथ 'रईस' करने के बाद तो उन्हें हर किसी ने पहचान लिया. माहिरा खान ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में एक वीजे के तौर पर की थी. फिल्मों में ब्रेक पॉपुलर पाकिस्तानी डायरेक्टर शोएब मंसूर ने दिया और फिल्म का नाम था बोल. इसके अलावा टीवी ड्रामा हमसफर की सक्सेस ने माहिरा खान को ना केवल पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी एक पॉपुलर नाम बना दिया.
कम फिल्मी नहीं रही पर्सनल लाइफ
साल 2006 में माहिरा खान लॉस एंजिल्स में अपने अली अक्सरी से मिलीं और जब माहिरा ने अली अक्सरी से शादी करने की इच्छा जताई तो उनके पिता हफीज खान इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए. हालांकि माहिरा ने अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर 2007 में अक्सरी से शादी कर ली. उस समय माहिरा सिर्फ 23 साल की थीं. शादी के दो साल बाद यानी 2009 में माहिरा ने एक बेटे को जन्म दिया लेकिन उनके बेटे अजलान अक्सरी के होने के बाद उनके मैरिड लाइफ में मुश्किलें आने लगीं. माहिरा ने 2015 में अक्सरी से अलग होने का फैसला किया. तलाक आपसी सहमति से हुआ और माहिरा खान को उनके बेटे की कस्टडी मिली.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2021 में, माहिरा खान ने अपनी खराब शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की और कहा, “मुझे लगता है कि जब अजलान की बात आती है तो अजलान के पिता और उनका परिवार और मेरा परिवार हम एक ही साथ हैं. मैं उनके बहुत करीब हूं. यहां तक कि अब भी क्योंकि मैं उनके घर में बड़ी हुई हूं. कभी-कभी आपके ईगो को निगलने में समय लगता है और दूसरे शख्स को समझने की कोशिश करने में टाइम लगता है और अपने बच्चे की खातिर आप ऐसा करते हैं."
माहिरा खान का नाम एक समय बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा था. जब माहिरा और रणबीर की यूरोप में एक साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि माहिरा और रणबीर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन ये दावे अफवाह से ज्यादा कुछ साबित नहीं हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं