विज्ञापन

महाभारत का वो रोल: 1500 ऑडिशन, 3 फाइनल, बंगाली एक्ट्रेस बनीं चॉइस, रिजेक्टेड एक्ट्रेस आज 7,790 करोड़ की मालकिन

टीवी इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित शोज में गिने जाने वाले महाभारत के निर्माण के दौरान एक ऐसा किस्सा सामने आया, जो आज भी लोगों को चौंका देता है. बी.आर. चोपड़ा के इस मेगा प्रोजेक्ट में हर किरदार के लिए गहन खोज की गई थी, लेकिन एक रोल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.

महाभारत का वो रोल: 1500 ऑडिशन, 3 फाइनल, बंगाली एक्ट्रेस बनीं चॉइस, रिजेक्टेड एक्ट्रेस आज 7,790 करोड़ की मालकिन
द्रौपदी के रोल के लिए दिया था 1500 लड़कियों ने ऑडिशन

टीवी इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित शोज में गिने जाने वाले महाभारत के निर्माण के दौरान एक ऐसा किस्सा सामने आया, जो आज भी लोगों को चौंका देता है. बी.आर. चोपड़ा के इस मेगा प्रोजेक्ट में हर किरदार के लिए गहन खोज की गई थी, लेकिन ‘द्रौपदी' का रोल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. इस किरदार के लिए करीब 1500 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था. लंबी चयन प्रक्रिया के बाद सिर्फ 3 नाम फाइनल हुए. आखिर में एक बंगाली एक्ट्रेस को यह रोल मिला, जिन्होंने अपने अभिनय से इतिहास रच दिया. वहीं, फाइनल तक पहुंची दूसरी एक्ट्रेस को यह मौका नहीं मिला, लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हें कहीं और ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया.

1500 ऑडिशन के बाद मिली ‘द्रौपदी'

बी.आर. चोपड़ा की महाभारत सिर्फ एक टीवी शो नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक घटना बन गई थी. हर किरदार को बेहद सोच-समझकर चुना गया था. ‘द्रौपदी' के रोल के लिए मेकर्स ने देशभर से टैलेंट खोजा. करीब 1500 लड़कियों ने इस किरदार के लिए ऑडिशन दिया, जो उस दौर में एक बड़ी संख्या मानी जाती थी. आखिरकार तीन नाम शॉर्टलिस्ट हुए, जिनमें से एक थीं बंगाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली. उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस, डायलॉग डिलीवरी और भावनात्मक गहराई ने मेकर्स को इतना प्रभावित किया कि उन्हें यह आइकॉनिक रोल दे दिया गया. शो के प्रसारण के बाद रूपा गांगुली घर-घर में ‘द्रौपदी' के नाम से जानी जाने लगीं और उनका यह किरदार भारतीय टेलीविजन के इतिहास में अमर हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

रिजेक्ट हुईं जूही चावला

दिलचस्प बात यह है कि इस फाइनल लिस्ट में शामिल एक और नाम था- जूही चावला. हालांकि, उन्हें यह रोल नहीं मिल पाया. उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि यही एक्ट्रेस आगे चलकर बॉलीवुड की बड़ी स्टार बनेंगी. जूही चावला ने फिल्मों में कदम रखने के बाद एक के बाद एक हिट फिल्में दीं और अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक स्मार्ट बिजनेसवुमन भी हैं. उनकी कुल संपत्ति लगभग 7,790 करोड़ रुपये बताई जाती है, जिसमें फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस इन्वेस्टमेंट शामिल हैं. कहा यह भी जाता है कि जूही उस समय कयामत से कयामत फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं, जिस वजह से उन्होंने इस शो को करने से मना कर दिया था. वहीं बाद में मेकर्स ने भी उनके नाम पर फुल स्टॉप लगा दिया.

यह भी पढ़ें: 70s की इस सुपरस्टार से मिलने के 10 मिनट बाद ही हो गई थी आशा भोसले की मौत, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैंने तो बस...'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com