विज्ञापन

अब माधुरी दीक्षित बनीं डीपफेक की शिकार, फैन्स को आया गुस्सा

Madhuri Dixit deepfake video : एक इवेंट से एक्ट्रेस का एक क्लिप गलत कारणों से वायरल हो गया. वीडियो में माधुरी का बेहद बोल्ड और रिवीलिंग अवतार दिखाता है, वीडियो देख फैंस बेहद हैरान हैं और इस पर यकीन नहीं कर पा रहे. लेकिन सवाल ये हैं कि क्या यह सच है?

अब माधुरी दीक्षित बनीं डीपफेक की शिकार, फैन्स को आया गुस्सा
माधुरी दीक्षित का रिवीलिंग गाउन वाला वीडियो है Deepfake
नई दिल्ली:

Madhuri Dixit deepfake video : AI के जमाने में, हर चीज पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं किया जा सकता. एक तस्वीर या वीडियो किसी पब्लिक पर्सनैलिटी के बारे में गलत धारणा बनाने और उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी होता है. बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. माधुरी दीक्षित डीपफेक वीडियो का नया शिकार बन गई हैं. एक इवेंट से एक्ट्रेस का एक क्लिप गलत कारणों से वायरल हो गया. वीडियो में माधुरी का बेहद बोल्ड और रिवीलिंग अवतार दिखाता है, वीडियो देख फैंस बेहद हैरान हैं और इस पर यकीन नहीं कर पा रहे. लेकिन सवाल ये हैं कि क्या यह सच है?

एक इवेंट के दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माधुरी को डीप, स्कल्प्टेड नेकलाइन वाला एक रिवीलिंग ब्लैक स्ट्रक्चर्ड गाउन पहने हुए दिखाया गया है. लेकिन ये वीडियो असली नहीं है. यह वायरल वीडियो साफ तौर पर फेक है, AI से बनाया गया है.

माधुरी ने पोस्ट से खुली पोल

जैसा कि आप देख सकते हैं, उसी ड्रेस में उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर आपको पता चलेगा कि वीडियो में जो ड्रेस है, उसे बदला गया है, नेकलाइन से लेकर स्लिट तक सब कुछ चेंज है. यहां तक कि उनके नाखून भी अलग हैं, और उनका शरीर भी.

यह भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने किराए पर दिया अपना लग्जरी अपार्टमेंट, 1.92 करोड़ वसूलेंगी किराया, जानें कौन हैं उनका किराएदार

फैंन ने जताई नाराजगी

वायरल हो रहे वीडियो पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "यह #MadhuriDixit का AI से बना वीडियो है. कृपया इस तरह की कोई भी चीज ट्वीट करने या आगे बढ़ाने से पहले तथ्यों की जांच कर लें. आज के जमाने में जब गलत जानकारी कुछ ही सेकंड में फैल जाती है, तो जानी-मानी हस्तियों की ऐसी गैर-जिम्मेदाराना पोस्ट से सिर्फ और ज्यादा भ्रम और बेवजह का गुस्सा ही फैलता है. यह बेहद शर्मनाक और बहुत निराशाजनक है." एक और इंटरनेट यूजर ने लिखा, "अंकल जी, किसी की उम्र पर टिप्पणी करने से पहले दो बार सोच लें. यह फेक है, पोस्ट करने से पहले आपको इसकी जांच जरूर कर लेनी चाहिए."

वर्कफ्रंट की बात करें तो, माधुरी दीक्षित अगली बार डार्क कॉमेडी फिल्म 'मां बहन' में तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म 5 जून को Netflix पर रिलीज होगी. 

यह भी पढ़ें- फोटो में दिख रहा ये बच्चा आज है मशहूर एक्टर, सैफ को रिप्लेस कर बना श्रीवल्ली का हीरो, पहचाना क्या?

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit Video, Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Deepfake, Madhuri Dixit Deepfake Video Viral, Madhuri Dixit Deepfake Photo Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com