विज्ञापन

पाकिस्तान भी था 90s की इस एक्ट्रेस का दीवाना, करगिल युद्ध के दौरान आया इसका नाम, फिर भारत ने यूं दिया मुहंतोड़ जवाब

पाकिस्तान में बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर काफी दीवानगी हैं. उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइग हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं, जिनकी मांग पाकिस्तान ने करगिल युद्ध के दौरान कर डाली थी.

पाकिस्तान भी था 90s की इस एक्ट्रेस का दीवाना, करगिल युद्ध के दौरान आया इसका नाम, फिर भारत ने यूं दिया मुहंतोड़ जवाब
कारगिल वॉर के दौरान पाकिस्तान ने मांग ली थी यह एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

साल 1984 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में हीरोइनों के लिए एक नया स्टैंडर्ड सेट किया है. वह दर्शकों की हमेशा फेवरेट रहीं. उनके 'एक दो तीन' डांस स्टेप्स देखकर फैंस के दिलों की 'धक-धक' बढ़ जाती थी. 58 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती बरकरार हैं और आज भी हजारों-लाखों दिल उनके लिए धड़कते हैं. ऐसा कहा जाता है कि 1999 के कारगिल युद्ध में एक पाकिस्तानी सैनिक ने कहा था कि अगर भारत इस एक्ट्रेस को दे दे तो वह अपनी पोजीशन छोड़ देंगे. जी, हां हम माधुरी दीक्षित की बात कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

माधुरी दीक्षित का बॉलीवुड में कोई गॉड फादर नहीं था और वह एक आउटसाइडर थीं. साल 1984 में उन्होंने फिल्म 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत की. यह फिल्म क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस, दोनों ही मामलों में असफल रही, जिससे उनके करियर की शुरुआत काफी मुश्किलों भरी रही. 'अबोध' के बाद, माधुरी ने कई असफल फिल्मों में काम किया, जिनमें 'आवारा बाप', 'स्वाति', 'हिफाजत', 'उत्तर दक्षिण', 'मोहरे' और 'खतरों के खिलाड़ी' शामिल हैं. आज के समय में, अगर किसी एक्टर की लगातार इतनी फिल्में फ्लॉप हों, तो उसे करियर से बाहर मान लिया जाता है, लेकिन माधुरी ने हार नहीं मानी और जोरदार वापसी करते हुए अपनी पहली बड़ी हिट फिल्म हासिल की.

यह भी पढ़ें - अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक के साथ 300 से ज्यादा फिल्में, 5 शादियां, फिर भी कई दिन तक फ्लैट में मृत पड़ा रहा ये एक्टर- पता है नाम

इस फिल्म से मिली पहचान

साल 1988 वह साल था, जब माधुरी ने आखिरकार अपनी पहचान बनाई. 1988 में, माधुरी फिल्म 'दयावान' में नजर आईं. यह फिल्म समीक्षकों और बॉक्स ऑफिस, दोनों ही मामलों में सफल रही, और विनोद खन्ना के साथ उनके 'लिप-लॉक' सीन ने खूब सुर्खियां बटोरीं. हालांकि, माधुरी को असली स्टारडम अपनी दूसरी रिलीज, 'तेजाब' से मिला. इस फिल्म में माधुरी ने अपने शानदार डांस मूव्स और जबरदस्त एक्टिंग का जलवा दिखाया, जिससे पूरा देश उनका दीवाना हो गया. इस फिल्म का मशहूर गाना 'एक दो तीन' है, जो रिलीज होते ही जबरदस्त हिट हो गया था. इसके बाद माधुरी ने 'राम लखन', 'त्रिदेव', 'परिंदा', 'दिल', 'साजन', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन' और 'दिल तो पागल है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करके हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली.

पाकिस्तानी सैनिक ने मांगी माधुरी!

ऐसी खबरें हैं कि कथित तौर पर 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान, एक पाकिस्तानी सैनिक ने कहा था कि वे माधुरी दीक्षित के बदले अपनी पोजीशन छोड़ देंगे. जिसके बाद कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा ने दुश्मन पर जवाबी हमला करते हुए कहा, "माधुरी की तरफ से, प्यार के साथ."

यह भी पढ़ें - गोविंदा के 'लाल दुपट्टे वाली' एक्ट्रेस है टीवी की 'बा' की बेटी, साबित हुई वन फिल्म वंडर, लेटेस्ट फोटो देख कहेंगे- 56 में 30 जैसी

पीक पर छोड़ा करियर

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर के टॉप पर बॉलीवुड छोड़ दिया. 17 अक्टूबर 1999 को, कैलिफोर्निया में रहने वाले कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी करके माधुरी ने कई लोगों का दिल तोड़ दिया. शादी के बाद, माधुरी ने अपने अधूरे प्रोजेक्ट पूरे किए और फिर डेनवर, कोलोराडो चली गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2000 में उन्हें कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया. बताया जाता है कि माधुरी, डॉ. नेने के साथ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही थीं, और वह उस दौरान काम नहीं करना चाहती थीं. 17 मार्च 2003 को, माधुरी ने एक बेटे, अरिन को जन्म दिया. दो साल बाद, 8 मार्च 2005 को, उन्होंने एक और बेटे, रयान को जन्म दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit News In Hindi, Madhuri Dixit News Latest, Madhuri Dixit Latest Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com