विज्ञापन

Panchayat 5 की रिलीज से 13 दिन पहले बदला बनराकस का रोल? नए वीडियो ने फैन्स के बीच मचाई हलचल

पंचायत 5 की रिलीज डेट सामने आ चुकी है. अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो खबर तुरंत पढ़ लीजिए लेकिन इस सीजन की रिलीज से पहले बनराकस के नए वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है.

Panchayat 5 की रिलीज से 13 दिन पहले बदला बनराकस का रोल? नए वीडियो ने फैन्स के बीच मचाई हलचल
पंचायत 5 की रिलीज से पहले बदली बनराकस की जिम्मेदारी!
Social Media
नई दिल्ली:

पंचायत के पांचवे सीजन को लेकर क्रेज गजब का है. फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ये सीरीज ओटीटी पर आए. वहीं मेकर्स हैं कि आए दिन एक ना एक वीडियो टीजर के तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर कर ही देते हैं. अब प्राइम वीडियो ने एक नया वीडियो शेयर किया है. इसमें बनराकस को एक नई जिम्मेदारी निभाते दिखाया जा रहा है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि बनराकस यानी कि दुर्गेश कुमार अपनी वेब सीरीज के पॉपुलर किरदार भुटकुन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वह नए वीडियो में चाय बांटते दिख रहे होंगे.

वीडियो में आप देखेंगे कि बनराकस एक बर्तन से गिलास में चाय डाल रहे हैं. वह चाय डालते ही चले जाते हैं और वह टेबल पर फैल जाती है फिर देखने को मिलती है उनकी चिर परिचित स्माइल. बनराकस के इस अंदाज को देख सोशल मीडिया यूजर्स अलग ही ट्रिप पर निकल चुके हैं. लोग इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अब गर्दा उड़ेगा भैया. एक ने लिखा, लगता है चप्पल खा के मन नहीं भरा. एक का कमेंट था, नहीं यार अब सचिव जी से साफ करवाया जाएगा या तो विनोद से. एक ने लिखा, देख रहे वो विनोद. वहीं एक फैन ने बनराकस से विनती करते हुए लिखा, सचिव जी को ज्यादा परेशान मत कीजिएगा. एक इंस्टा यूजर बनराकस का फैन निकला. इन्होंने लिखा, बनराकस अलग ही लेवल का है. 

पंचायत 5 कब हो रहा रिलीज?

प्राइम वीडियो इंडिया के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर दी जानकारी की मानें तो पंचायत सीजन 5, 3 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाला है. साफ है कि नया सीजन 3 दिसंबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. इस खबर से फैन्स में खासी एक्साइटमेंट है. इस पर मेकर्स की तरफ से आ रहे तरह तरह के टीजर वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं.

पंचायत 5 की कहानी क्या है?

पंचायत 5 की कहानी पिछले यानी कि सीजन 4 की एंडिंग से ही आगे बढ़ेगी. पंचायत चुनावों ने फुलेरा का माहौल बदल दिया था. गांव की सत्ता अब क्रांति देवी और भूषण के हाथ में आ गई है. क्रांति देवी अब फुलेरा की प्रधान हैं और उनके पति प्रधान पति. नए सीजन में अब नई प्रधान और एक्स प्रधान के बीच की टशन तो लाजमी ही है. इसके अलावा सचिव जी के साथ उनकी ट्यूनिंग पर भी फैन्स की नजर है. सचिव जी यानी कि जीतेंद्र की पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ के बारे में अपडेट भी एक टॉकिंग पाइंट हैं. जीतेंद्र अपना एग्जाम क्लियर कर पाएंगे या नहीं. रिंकी के साथ उनकी स्टोरी आगे बढ़ेगी या नहीं. ये सब बातें इस नए सीजन को लेकर फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 48 साल पुराना गाना, लता मंगेशकर ने गुस्से में किया था रिकॉर्ड, वही गीत बना फिल्म का क्लासिक हिट नंबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat 5, Panchayat 5  release Date, OTT News, Hindi News, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com