यश की टॉक्सिक फाइनली आज यानी कि 26 अगस्त को थियेटर्स में आ गई है. फैन्स लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे क्योंकि इसकी रिलीज डेट तीन बार बदली गई. पहले ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही थी. इसके बाद इसे 10 अप्रैल तक आगे बढ़ा दिया गया. फिर 10 अप्रैल को भी फिल्म रिलीज नहीं हुई और जानकारी मिली कि टॉक्सिक 26 अगस्त को रिलीज हो रही है. आखिरकार वो तारीख आ गई है और इसके साथ ही फैन्स सुबह सवेरे फिल्म देखने थियेटर पहुंचे और अब सोशल मीडिया पर रिव्यू भी आने शुरू हो गए हैं.
एक फैन ने लिखा, ये बुरी फिल्म नहीं है. इमोशन कनेक्शन की कमी है यह आप पर कोई असर नहीं छोड़ती. इसके ज्यादातर हिस्से ऐसे लगे जैसे आप कोई हॉलीवुड फिल्म देख रहे हों. यश की स्क्रीन प्रेजेंस शानदार है. कियारा और नयनतारा काफी शानदार दिख रही हैं. फिल्म के कुछ डायलॉग भी फायर हैं.
Not a bad one definitely
— Samurai reimei⚔️🌋 (@prakashraj_Jspk) August 25, 2026
But lack of emotional connection leaves you no impact
Most if time it feeks like viewing a Hollywood film such is the visual grandeur
Yash screeb presence is lit🔥🔥
Kiara is gorgeous and nayan screen presence 👌👌
Some of the dialogues🔥🔥👌👌#Toxic https://t.co/TcCV9rYabQ
#TOXIC - TORTURE!
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) August 26, 2026
A Boring, Soulless, Violent Action Drama!
एक यूजर ने फिल्म को बोरिंग और हिंसक एक्शन ड्रामा बताया. वहीं कर्नाटक के कई थियेटर्स के वीडियो भी सामने आ रहे हैं जहां लोग फिल्म देखते हुए खूब झंडे लहराते दिख रहे हैं.
This is not Karnataka or Bengaluru
— Shrinivas jambagi (@ShreenivasJamb2) August 26, 2026
This is the Real Craze in Telugu States 🔥📈
Yash>>>SoCalled Biggest star in Telugu 🤣#Toxic #ToxicTheMovie�� #Yash�� pic.twitter.com/G9DBupyvMO
एक सोशल मीडिया यूजर ने टॉक्सिक को केजीएफ का हैंगओवर बताया. इसके साथ ही किरदारों में भी समानताएं दिखाईं. उन्होंने लिखा, तकनीकी क्वालिटी को छोड़ दें तो अब तक यह फिल्म हर मामले में बिखरी-बिखरी सी लगी है. इस पर केजीएफ का बहुत ज्यादा असर दिखता है. स्क्रीनप्ले उलझा हुआ हुआ है. इस पर केजीएफ का बहुत असर दिखता है. यश और कियारा के कुछ सीन थोड़े बेहतर हैं बाकी सब ठीक ठाक ही है.
#Toxic Very Messy 1st Half!
— Venky Reviews (@venkyreviews) August 25, 2026
Apart from the technical quality, this one is all over the place so far. Heavy KGF hangover with a very clumsy and tiring screenplay. Even the action feels artificial with excessive mocobot usage, while the BGM is also a major letdown. Only the…
एक यूजर ने टॉक्सिक को बताया टॉर्चर. इन्होंने लिखा, सेकेंड हाफ पूरा टॉर्चर है. गीतू मोहनदास ने अपनी घटिया राइटिंग से यश का कमबैक बर्बाद कर दिया. नींद लाने वाला स्क्रीन प्ले, इंटरवल के बाद सिरदर्द बीजीएम.
#TOXIC 2nd Half = पूरा टॉर्चर है। गीतू मोहनदास ने अपनी घटिया राइटिंग से यश का कमबैक बर्बाद कर दिया। नींद लाने वाली स्क्रीनप्ले, इंटरवल के बाद सिरदर्द BGM।#ToxicFlop #Yash #ToxicFDFS #Toxicreview pic.twitter.com/ugpkX8038e
— Neel1m@ (@neelan_26) August 26, 2026
यह भी पढ़ें: OTT पर 6 साल से है इस सीरीज का भौकाल, 3 सीजन और 33 एपिसोड ने बनाया दीवाना, अब चौथे सीजन का हो रहा इंतजार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं